Akshay Kumar Song Ram Ji Aake Bhala Karenge Release: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म भूत बंगला को लेकर फैंस काफी ज्यादा बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब इस फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है जिसका नाम ‘राम जी आके भला करेंगे’ है।
फिल्म का पहला गाना किया गया रिलीज
जानकारी के लिए आपको बता दें की फिल्म भूत बंगला के पहले गाने को रिलीज कर दिया गया है और इसका नाम ‘राम जी आके भला करेंगे’ है। इस गाने में बहुत ही हाई एनर्जी ट्रैक है और इसमें अक्षय कुमार अपने पूरे एंटरटेनर अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। गाने में पागलपन से लेकर उनकी वही पुरानी कॉमिक एनर्जी भी साफ देखने के लिए मिल रही है।
गाने में दिखा भूतिया मस्ती का जबरदस्त कांबिनेशन
कॉमिक एनर्जी से भरपूर यह गाना बहुत ही बेहतरीन बनाया गया है। इसके बेट्स भी बहुत ज्यादा हाई है और मस्ती भरे विजुअल्स भी देखने के लिए मिल रहे हैं। जिससे साफ पता चलता है कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म भूत बंगला एक जबरदस्त एंटरटेनर होने वाली है। इस गाने में अक्षय कुमार को अजीबोगरीब भूतों के बीच में घूमते हुए देखा जा रहा है।
गाने की डिटेल्स
इस गाने का म्यूजिक प्रीतम द्वारा दिया गया है और लिरिक्स कुमार द्वारा लिखे गए हैं। इस गाने को अरमान मलिक और आरवन ने अपनी आवाज दी है। इसके अलावा मेलोडी का रैप सेगमेंट इस गाने को बहुत ही ज्यादा मॉडर्न बना रहा है। जिसके चलते इसकी बिट्स और भी ज्यादा जबरदस्त दिखाई दे रही है।
Read More: गोविंदा के अफेयर जानना चाहती हैं Sunita Ahuja, बोली- मैं तो हमेशा…
फिल्म की स्टार कास्ट
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म भूत बंगला में उनके साथ वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड किरदार में नजर आ रहे हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। 10 अप्रैल 2026 को यह फिल्म रिलीज की जाएगी।