Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार भी हैं। खेसारी लाल यादव ने काफी स्ट्रगल के बाद में इस मुकाम को हासिल किया है और आपको बता दें कि अब उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनकी सिंगिंग भी लोगों को काफी पसंद आती है।
खेसारी का गाना हुआ वायरल
अभी के वक्त में आए दिन खेसारी लाल यादव के नए से लेकर पुराने गाने यूट्यूब पर जमकर बवाल मचाते हुए नजर आ जाते हैं। अब इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक गाना जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है जिसको अभी कुछ 6 दिन पहले ही रिलीज किया गया है।
कोमल के कमर में हुआ दरद और फिर..
खेसारी लाल यादव के साथ में इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस कोमल सिंह को देखा जा रहा है। खेसारी के इस गाने का नाम कमर में दरद है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की जा रही है।
कोमल और खेसारी ने जमाया रंग
खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह दोनों ही जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ खेसारी लाल यादव बहुत ही कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कोमल सिंह को बहुत ही खूबसूरत साड़ी में देखा जा रहा है।
6 दिन में ही वायरल हुआ गाना
खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह के इस गाने को सुगंधित धुन नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। 6 दिन के अंदर ही इस गाने पर अभी तक एक लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला रुकने का नाम भी नहीं ले रहा है।
गाने की डिटेल्स
खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह के इस गाने पर लगातार दर्शन भी खूब कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव व शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है।