Bhojpuri Song: पवन सिंह का 2 साल पुराना गाना आज भी मचा राहा धमाल, 354 मिलियन व्यूज पर नहीं नहीं ले रहा थमने का नाम!

Bhojpuri Song: पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का पावर स्टार कहा जाता है और आपको बता दें कि जब भी उनका कोई गाना या फिल्म रिलीज होती है तो हर तरफ हाहाकार मच जाता है। उनके फैंस उनको स्क्रीन पर देखने के लिए बेकरार बने रहते हैं।

पवन सिंह का पुराना गाना हुआ वायरल

अब इसी बीच पवन सिंह का एक पुराना गाना यूट्यूब पर बवाल मचता हुआ नजर आ रहा है और इस पर लगातार फैंस की भी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। दरअसल हम पवन सिंह के जिस पुराने गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘राजा जी के दिलवा’ है।

पवन सिंह को इस गाने में क्वीन शालिनी के साथ में जमकर नोक झोंक करते हुए देखा जा रहा है। दोनों के बीच में गजब की केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। दोनों कभी झगड़ा करते हैं तो कभी प्यार भरी निगाहों से एक दूसरे का दिल जीत लेते हैं।

2 साल बाद भी चर्चा में है गाना

पवन सिंह और क्वीन शालिनी का यह गाना अब लोगों को इतना ज्यादा पसंद आ रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने को रिलीज हुए 2 साल हो चुके हैं और आज भी दर्शकों द्वारा इस गाने को खूब प्यार मिल रहा है।

354 मिलियन का वीडियो पर व्यूज

पवन सिंह और क्वीन शालिनी के इस गाने को डीआरएस म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल से 2 साल पहले रिलीज किया गया था। अभी तक इस पर 354 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।

Read More: जब Jaya Prada ने ठुकरा दी थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, श्रीदेवी के करियर में लगे चार चांद!

गाने की डिटेल्स

पवन सिंह और क्वीन शालिनी के इस गाने को पवन और शिवानी सिंह ने गाया है। आशुतोष तिवारी द्वारा लिरिक्स लिखे गए हैं। म्यूजिक डायरेक्शन प्रियांशु सिंह ने किया है। गाना इतना ज्यादा लाजवाब है कि हर कोई इस पर कमेंट कर रहा है और इसके गाने की खूब तारीफ भी कर रहा है।

Leave a Comment