कैसे हुई थी लेडी सुपरस्टार Sridevi की मृत्यु, खुद पति बोनी कपूर ने किया था खुलासा!

Boney Kapoor On Sridevi Death: श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार के तौर पर जाना जाता था। लेकिन जब अचानक से 24 फरवरी 2018 में उनके निधन की खबर आई तो हर किसी का दिल दहल गया। इस खबर से सिर्फ उनके परिवार के लोगों को ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों को सदमा लग गया था।

बता दें कि श्रीदेवी की मृत्यु दुबई में हुई थी। दरअसल वह एक शादी के लिए गई थी। जहां पर होटल के एक कमरे में वह रुकी थी और यहीं पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। लेकिन उनकी मृत्यु के पीछे की असल वजह क्या थी इसके पीछे का राज अभी तक किसी को भी नहीं पता चला है।

ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रही थी श्रीदेवी

खबरों की माने तो श्रीदेवी तब अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में थी और उसी की तैयारी में लगी हुई थी। इसी के चलते वह अपनी फिटनेस पर भी बहुत ज्यादा ध्यान दे रही थी। लेकिन उनको पहले से ही ब्लड प्रेशर की समस्या थी। जिसके चलते डॉक्टर ने उनको स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने के लिए सख्त मना कर दिया था।

इसीलिए लोगों द्वारा यह भी कहा गया था कि इसी डाइट के कारण श्रीदेवी ने अपनी जान गवा दी। श्रीदेवी की मृत्यु के बाद में पति बोनी कपूर से भी कई बार सवाल किए गए थे। लेकिन कभी भी उन्होंने अपनी पत्नी की मृत्यु को लेकर कुछ भी नहीं कहा। लेकिन कुछ साल पहले द न्यू इंडियन के साथ एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने इस पर बात की थी।

इस दौरान बोनी कपूर का कहना था कि “श्रीदेवी एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो किया करती थी। जिसमें वह नमक भी नहीं खाती थी। जिसकी वजह से कई बार तो वह बेहोश भी हो जाती थी।”

हालांकि बोनी कपूर ने श्रीदेवी के निधन को लेकर बात की और कहा कि “यह बिल्कुल भी नेचुरल मृत्यु नहीं थी। यह एक्सीडेंटल था। मैंने इसमें ज्यादा बात न करने का फैसला किया। ऐसा इसीलिए क्योंकि जब मुझे जांच या फिर पूछताछ हो रही थी तो मैंने तकरीबन 24 या फिर 48 घंटे तक इस पर बात की थी।”

सुंदर दिखने के लिए नहीं खाती थी खाना

श्रीदेवी की लाइफस्टाइल को लेकर बोनी कपूर ने बताया कि “वह कई बार तो भूखी रहती थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह बहुत ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती थी। जब से हमारी शादी हुई थी तभी से उसे कई सारे मौकों पर ब्लैकआउट की समस्या होती थी और डॉक्टर यही कहते थे कि उसको लो बीपी की समस्या है।”

हेल्थ को सीरियस नहीं लेती थी श्रीदेवी

बोनी कपूर बताते हैं कि “शादी के बाद में उनका यह पता चला कि श्रीदेवी बहुत ज्यादा स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती थी। वह डिनर में नमक का सेवन नहीं करती थी। श्रीदेवी ने इसको बिल्कुल भी सीरियसली नहीं लिया और कभी सोचा भी नहीं कि यह इतना सीरियस हो भी सकता है। मृत्यु वाली शाम को भी उनको कई बार चक्कर आए थे।”

बोनी कपूर ने बताया कि “इसी वजह से वह अपने कमरे में रेस्ट करने के लिए चली गई थी और उसके बाद जगह रूम में लौटी तो फ्रेश होने का सोचा। उसके बाद वह बाथरूम में गई और उसके बाद वापस ही नहीं आई।” हालांकि कई सारी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि पानी में डूबने के कारण श्रीदेवी की मृत्यु हो गई थी।

Leave a Comment