TV Actresses Shows Attitude After Getting Popularity: काफी सारे एक्टर्स ऐसे होते हैं जिनके पास में पापुलैरिटी और पैसा आ जाने के बाद में वह अकड़ दिखाने लगते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही टीवी हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं जिनके पास पापुलैरिटी के साथ-साथ पैसा आने के बाद उनका बिहेवियर बिल्कुल चेंज हो गया।
तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)
टीवी की मशहूर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में साइको सैया के सेट पर अपने नखरो से टीम और सभी बाकी के एक्टर्स को परेशान कर दिया था। सुरभि चंदना के साथ में उन्होंने इंटरव्यू देने से भी इंकार कर दिया था। सुरभि भी इवेंट से रोते हुए बाहर निकलते नजर आई थी।
सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria)
सोनारिका भदोरिया टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने देवों के देव महादेव सीरियल से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन इतनी लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन पर नखरे दिखाने का आरोप लगा दिया गया था। जिसकी वजह से मार्क्स ने शो में पूजा बनर्जी को पार्वती के तौर पर रिप्लेस कर दिया।
हिना खान (Hina Khan)
हिना खान टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और अक्षरा के किरदार से वह काफी ज्यादा फेमस हुई। खुद राजन शाही इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि यह रिश्ता क्या कहलाता है से उनको बाहर का रास्ता दिखाया गया था। उन्होंने एक सीन करने से मना कर दिया था जिसमें शिवांगी जोशी के किरदार को ज्यादा लाइमलाइट में रखा गया था। इसीलिए राजन शाही ने परेशान होकर हिना खान से यही कहा था कि या तो स्क्रिप्ट के हिसाब से काम करिए या फिर सेट छोड़कर चले जाइए।
प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe)
टीवी की एक्ट्रेस प्रतीक्षा होनमुखे पर भी यह रिश्ता क्या कहलाता है कि सेट पर नखरे दिखाने का आरोप लगा दिया गया था। जिसकी वजह से राजन शाही ने उनको रातों-रात शो से बाहर कर दिया था और उनके साथ में शहजादा धामी को भी शो से निकाल दिया गया था।
दृष्टि धामी (Drashti Dhami)
दृष्टि धामी भी टीवी की इंडस्ट्री में काफी फेमस है और उन पर सेट पर नखरे दिखाने का आरोप लगाया गया था। बताया जाता है कि कई बार कई बार वह कहती थी कि उनकी तबीयत सही नहीं है और शूटिंग से गायब हो जाती थी। कई बार तो वह छोटी-छोटी चीजों पर नखरे दिखाने लगती थी और लोगों पर चिल्लाती भी थी।
बिपाशा बसु (Bipasha Basu)
मीका सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि बिपाशा बसु के साथ उनको काम करने में बहुत समस्या आई थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि एक्ट्रेस में शूटिंग के वक्त बहुत ज्यादा नखरे दिखाना शुरू कर दिया था। यहां तक कि बिपाशा बसु की फिल्म प्रोड्यूस करने पर मीका सिंह ने अफसोस जाहिर किया था।