Elvish Yadav Proposed Jiya Shankar: जिया शंकर अब टीवी तक ही सीमित नहीं है बल्कि आपको बता दें कि वह बॉलीवुड से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की थी। लेकिन बिग बॉस के जरिए वह काफी ज्यादा चर्चा में आई।
जिया शंकर और एल्विश यादव भी इस समय काफी ज्यादा लाइमलाइट में बने हुए हैं। दोनों को साथ में बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा गया था। लेकिन इस समय वह दोनों ही इंगेज्ड सीजन 2 नाम के रियलिटी शो को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो के एक लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया कि एल्विश ने घुटनों के बल बैठकर जिया शंकर को प्रपोज कर दिया।
इसी के साथ-साथ जिया शंकर ने भी बहुत ही शानदार तरीके से जवाब दिया। पुरे सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। खबर है कि एल्विश यादव किसी और को डेट कर रहे हैं। इस बात का खुलासा वह खुद लाफ्टर शेफ सीजन 3 में कर चुके हैं।
लेकिन वह किसको डेट कर रहे हैं इस बारे में एल्विश यादव ने किसी को भी कुछ नहीं बताया है। साथ ही जिया शंकर ने भी कुछ वक्त पहले अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। उन्होंने 31 दिसंबर 2025 को एक पोस्ट शेयर किया और उसमें उन्होंने नाम नहीं बताया और ना ही चेहरा दिखाए।
एल्विश यादव ने जिया शंकर को किया प्रपोज
लेकिन आपको बता दें कि इस समय एल्विश और जिया शंकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इसमें जिया से एल्विश ने पूछा कि “क्या तुम मुझसे शादी करोगी?” इसके जवाब में दिया शंकर ने कहा कि “आई लव यू, मैं तुमसे शादी करूंगी।”
OMG! Elvish Yadav proposed to Jiya Shankar..😍❤️🔥
And she said YES!! “I LOVE YOU”💍🙌Congrats to the cutest couple ever! 🥰
Rajasthan royal wedding loading soon..🕌
Can’t wait! 😭🙌🩷#ElvishYadav #JiyaShankar #Elviya#EngagedS2 pic.twitter.com/eCOS4C6s8G— Cricaddict // Inactive (@celebrityhero37) March 6, 2026
Read More: Mushroom Benefits: रोजाना की डाइट में शामिल कर लिए मशरूम तो कभी नहीं होंगी ये समस्याएं!
इसके बाद में वीडियो में देखा गया कि एल्विश यादव काफी ज्यादा शर्माते हुए नजर आए और उनके चेहरे पर स्माइल जो थी वह देखने लायक थी। इसके बाद में दोनों के फैंस भी काफी खुश हो गए और सोशल मीडिया पर उन दोनों को ही खूब बधाई मिलने लगी। लेकिन काफी लोगों का कहना है कि यह सिर्फ शो की टीआरपी बढ़ाने का जरिया है।