Govinda को स्कूल के छोटे इवेंट्स में जाना नहीं करता शर्मसार, बोले- मैं शुक्रगुजार हूं…

Govinda Lifestyle: 90 के दशक के सुपरस्टार कहे जाने वाले गोविंद आज के वक्त में अपने पर्सनल जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं। उनको लेकर आए दिन कुछ ना कुछ खबर आती रहती है। लेकिन कुछ वक्त पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक स्कूल इवेंट में डांस करते हुए नजर आए। इसके बाद में काफी सारे लोगों को ऐसा कहते हुए देखा गया कि गोविंद फाइनेंसियल कंडीशन से गुजर रहे हैं, इसी के चलते वह स्कूल में और डांस करने के लिए जा रहे हैं। लेकिन अब एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर खुलकर बात की है।

स्कूल इवेंट में क्यों गए थे गोविंदा?

गोविंदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने वायरल हुए इस वीडियो को लेकर और अपने फाइनेंसियल कंडीशन को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जिन शोज को लोगों ने छोटा बताया उनमें से एक इवेंट किसी मुख्यमंत्री का था। साथ ही जो दूसरा था वह एक सांसद का था। गोविंदा ने बताया कि सोशल मीडिया आज किसी के कंट्रोल में नहीं रहा और कई बार तो लोग बिना किसी जानकारी के ऐसी अफवाहें फैला देते हैं।

आगरा में छोटी गाड़ी में क्यों घूम रहे थे एक्टर?

इसके अलावा गोविंदा ने आगरा में एक छोटी गाड़ी में घूमने वाली खबर को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ वहां पर प्रोटोकॉल के कारण ऐसी गाड़ी में घूम रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके पास वही गाड़ी अलाउड है और आपकी मर्सिडीज़ सब बाहर खड़ी करनी पड़ जाती हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि वहां का यह रूल है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि इसका उनकी लाइफस्टाइल से कोई भी मतलब नहीं है।

एक्टर को नहीं है छोटे इवेंट में जाने में शर्म

गोविंद आगे बहुत ही सफाई से बोलते हैं कि इन सब बातों को वह कभी भी इगो पर नहीं लेते हैं। वह बताते हैं कि जिस वक्त लोग सोशल मीडिया पर उनकी गाड़ी को लेकर बातें बना रहे थे तब वह फ्लाइट में थे। साथ वाले पैसेंजर्स ने उनको सरप्राइज देकर हैप्पी बर्थडे सॉन्ग भी गाया था। एक्टर ने बताया कि वह हमेशा भगवान के शुक्रगुजार रहते हैं। साथ ही छोटे इवेंट्स में जाने पर वह शर्मसार नहीं होते हैं।

Read More: लग्जरी गाड़ियों से लेकर आलीशान घर की मालकिन हैं Shraddha Kapoor, करोड़ों में करती हैं कमाई

गोविंदा कहते हैं कि उन्होंने जो भी कुछ अपने जीवन में कमाया है उसके लिए वह बहुत ही ज्यादा शुक्रगुजार हैं। एक्टर ने कहा कि “मैं तो शुक्रिया अदा करता हूं कि ऊपर वाले ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं नेगेटिव बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं। ना ही दिखावे के पीछे मुझे कोई दुख या फिर हताशा है।”

Leave a Comment