Khesari Lal Yadav Struggle: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री केक मशहूर कलाकार हैं और आपको बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री में एक अच्छा खास मुकाम हासिल करने से पहले अपनी जिंदगी में काफी दुख झेला है। कई इंटरव्यू में वह अपने बुरे वक्त को लेकर बात कर चुके हैं। एक वक्त ऐसा हुआ करता था जब एक्टर मिट्टी के घर में रहते थे और उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब हुआ करती थी।
जब खेसारी लाल यादव सिर्फ 20 साल के थे तो उनकी शादी फिक्स हो गई थी। इस समय उनकी हालत इतनी ज्यादा बुरी थी कि खेसारी लाल यादव के पास में सेहरा तक खरीदने के पैसे नहीं थे। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह कुछ काम नहीं करते थे और उनके ससुर ने ₹11000 तिलक के लिए दिए थे।
लेकिन खेसारी लाल यादव के पिता ने बाद में यह पैसे वापस कर दिए थे। इसके बाद में चार भैंस बेचकर खेसारी लाल यादव को उनके पिता ने सूट खरीद कर दिया था। शादी तो हुई लेकिन उनको काफी मुश्किलें झेलनी पड़ी। लेकिन एक्टर की पत्नी चंदा मुश्किल वक्त में भी अपने पति के साथ डटकर खड़ी रही।
कब हुई थी खेसारी लाल यादव की शादी?
लेकिन खेसारी और चंदा की जिंदगी में एक ऐसा वक्त भी आया जब एक्टर को दिल्ली में लिट्टी चोखा बेचकर गुजारा करना पड़ता था। दिल्ली आने के बाद में चंदा ने 6 महीने तक एक ही साड़ी पहन कर रखी थी। लेकिन उन्होंने अपने पति का साथ नहीं छोड़ा। दोनों की शादी 11 जून 2006 में हुई थी।
लेकिन अगर हम खेसारी लाल यादव के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उनकी एल्बम माल भेटाई मेला काफी ज्यादा सुपरहिट गई थी जिसके चलते वह काफी पॉप्युलर हो गए थे। अभी के वक्त में वह करोड़ों के मालिक बन गए हैं। हाल ही में हुए चुनाव के वक्त उन्होंने हलफनामा का जिक्र किया था जिसके अनुसार उनके पास में 16.89 करोड़ की चल संपत्ति है और 7.91 करोड़ की अचल संपत्ति है।
Read More: Avneet Kaur ने लंदन में दिखाई अपनी ब्यूटी, तस्वीरें देख फैन्स का मचल गया मन
खेसारी लाल यादव की पत्नी के पास में भी तकरीबन 7 करोड रुपए की चल अचल संपत्ति मौजूद है। खेसारी लाल यादव की कुल संपत्ति की बात करें तो वह तकरीबन 24 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 35 लख रुपए से ज्यादा की कीमत की गोल्ड ज्वेलरी है और जबरदस्त कार कलेक्शन भी है। कई फ्लैट और पुश्तैनी घर भी हैं।