बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले ये एक्टर्स बच्चों को नहीं दे पाए सफल करियर, देखें पूरी लिस्ट

These Superstar Actors Could Not Give Successful Careers To Their Childrens: 70 से लेकर 90 के दशक में ऐसे कई सारे बॉलीवुड सिनेमा में एक्टर्स आए जिन्होंने लोकप्रियता खूब हासिल की। यहां तक कि इन एक्टर्स को सुपरस्टार भी कहा गया था। लेकिन आज के वक्त में बॉलीवुड में इतनी ज्यादा फेमस हो जाने के बावजूद भी वह अपने बच्चों को फिल्मी करियर में सफलता हासिल नहीं करवा पाए। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताते हैं।

हर्षवर्द्धन कपूर

एक वक्त हुआ करता था जब अनिल कपूर को बॉलीवुड का सुपरस्टार कहा जाता था। लेकिन उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर ने कई सारी फिल्मों में काम किया फिर भी वह लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाए।

फरदीन खान

फिरोज खान बॉलीवुड का एक बड़ा नाम बन चुके थे और आपको बता दें कि उनके बेटे फरदीन खान का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा।

महाक्षय चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती भी बॉलीवुड के डिस्को डांसर कहे जाते थे और आपको बता दें कि उनके बेटे महाक्षय चक्रवर्ती ने अपने करियर को फिल्मी दुनिया में बनाने के लिए बहुत ज्यादा कोशिश की। लेकिन फिर भी उनकी कोशिश कामयाब नहीं हो पाई।

तुषार कपूर

जितेंद्र को कौन नहीं जानता है और आपको बता दें कि वह अपने समय के बहुत ही फेमस एक्टर हुआ करते थे। लेकिन उनके बेटे तुषार कपूर का फिल्मी करियर इतना खास नहीं रहा। तुषार ने वैसे तो काफी फिल्मों में काम किया है लेकिन वह उस मुकाम को हासिल नहीं कर पाए जो उनके पिता ने किया था।

अभिषेक बच्चन

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक कहे जाते हैं लेकिन उनके बेटे अभिषेक बच्चन को वह उपलब्धि हासिल नहीं हुई जो उनके पिता को हुई। अभिषेक ने वैसे तो काफी फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी कोई भी सोलो फिल्म हिट नहीं हुई।

Read More: दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय तक… पतियों से ज्यादा अमीर हैं ये एक्ट्रेसेस

ट्विंकल खन्ना

राजेश खन्ना को कौन नहीं जानता है वह बॉलीवुड की सबसे पहले सुपरस्टार कहे जाते थे। लेकिन उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना ने फिल्मों में कदम तो रखा लेकिन सफल नहीं हो पाई।

Leave a Comment