Ramayana Trailer Launch Date: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण पर आधारित फिल्म ‘रामायण’ काफी ज्यादा पिछले कुछ वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। निर्माता नामित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी दोनों की यही कोशिश रहती है कि उनके हर एक फिल्म भारत के साथ-साथ विश्व स्तर पर भी लोग देखें।
लेकिन हाल ही में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और यश की इस फिल्म की स्क्रीनिंग अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हुई है। जहां पर इस फिल्म के लिए बहुत ही पॉजिटिव रिस्पांस देखने के लिए मिला। खबरों के अनुसार अब निर्माता द्वारा रामायण आधारित इस फिल्म को अमेरिका में प्रमोट किया जाएगा।
विदेश में लॉन्च हो सकता है फिल्म का ट्रेलर
निर्माता नामित ने यह पहले ही कह दिया है कि उनकी यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह इस फिल्म का ट्रेलर अमेरिका के कैलिफोर्निया में होने वाले सैन डीएगो कॉमिक कॉन फेस्टिवल में होगा। इसके लिए फेस्टिवल के अधिकारियों से न सिर्फ बातचीत ही शुरू हो चुकी है बल्कि फिल्म रामायण में राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर से भी बातचीत होने लगी है।
कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर?
बताया जा रहा है कि इस बड़े इवेंट में अपनी जगह पक्की करने के लिए निर्माता पूरी तरीके से बिजी हैं और उन्होंने एडवांस बुकिंग के लिए भी बात कर ली है। इस इवेंट को जुलाई के महीने में 23 से 26 तारीख के बीच में आयोजित किया जाएगा। इसी बीच इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जा सकता है।
रामायण फिल्म की स्टार कास्ट
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण की इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें सिर्फ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और टीवी तक के जाने-माने सितारे भी नजर आने वाले हैं।
Read More: दुबई में फंसी Sonal Chauhan, PM Modi से मांगी मदद, शेयर किया पोस्ट
जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। साईं पल्लवी माता सीता के रोल में आएंगी। यश रावण बनेंगे। रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभाएंगे। सनी देओल हनुमान का किरदार निभाएंगे। मोहित रैना भगवान शिव का किरदार निभाएंगे। काजल अग्रवाल मंदोदरी का किरदार निभाएंगी। लारा दत्ता कैकई का किरदार निभाएंगी। अमिताभ बच्चन को जटायु के रोल में देखा जाएगा। अनिल कपूर को राजा जनक की रोल में देखा जाएगा। कुणाल कपूर को भगवान इंद्र के किरदार में देखा जाएगा। बॉबी देओल कुंभकरण के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, आदिनाथ कोठारे, राम्य कृष्णन और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।