Rudraksha Benefits: शादीशुदा जिंदगी से लेकर करियर तक में मदद करेंगे ये रुद्राक्ष, धारण करते ही दिखेगा असर!

Rudraksha Benefits: सनातन धर्म के अंदर रुद्राक्ष को भगवान शिव का वरदान माना जाता है। माना जाता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति महादेव के आंसुओं से हुई थी। कहा तो यह भी जाता है कि अगर रुद्राक्ष को धारण किया जाए तो ऐसे व्यक्ति पर महादेव की विशेष कृपा हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो अलग-अलग मुखी रूद्राक्षों का संबंध अलग-अलग ग्रह और देवताओं से भी होता है।

इसीलिए अगर आप भी अपने जीवन में बहुत ज्यादा संघर्ष कर रहे हैं और ग्रह दोष या फिर मानसिक अशांति से परेशान हैं तो 10 से 14 मुखी रुद्राक्ष आपके लिए बहुत ही चमत्कारी साबित हो सकते हैं।

जाने अलग-अलग रूद्राक्षों के अलग-अलग लाभ

10 मुखी रुद्राक्ष: 10 मुखी रुद्राक्ष को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। अगर आपकी तरक्की को किसी की नजर लग चुकी है या फिर आप कोर्ट के चक्कर में फंस चुके हैं तो यह रुद्राक्ष आपके लिए कवच साबित होगा। अगर आप इसको धारण कर लेंगे तो नेगेटिविटी पूरी तरीके से दूर हो जाएगी।

11 मुखी रुद्राक्ष: 11 मुखी रुद्राक्ष को हनुमान जी का रूप माना गया है। यह रुद्राक्ष उन लोगों के लिए काफी अच्छा है जिनमें आत्मविश्वास की कमी हो चुकी है। इसको धारण करने से व्यक्ति की क्षमता बढ़ती है और वह निडर हो जाता है।

12 मुखी रुद्राक्ष: अगर आप समाज के अंदर मान सम्मान प्राप्त करना चाहते हैं तो 12 मुखी रुद्राक्ष आपके लिए अच्छा काम करेगा। इसके स्वामी सूर्य देव माने जाते हैं और यह है व्यक्ति के चेहरे पर एक अलग ही तेज लेकर आता है। साथ ही व्यक्ति में नेतृत्व करने की क्षमता आती है।

13 मुखी रुद्राक्ष: 13 मुखी रुद्राक्ष को इंद्रदेव और कामदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त हो चुका है। अगर इसको धारण किया जाए तो वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं खत्म हो जाती हैं और व्यक्ति के व्यक्तित्व में आकर्षण उत्पन्न होता है।

14 मुखी रुद्राक्ष: 14 मुखी रुद्राक्ष को बहुत ही ज्यादा शक्तिशाली माना गया है क्योंकि यह शनि और मंगल के देशों को दूर कर देता है। अगर आप भी ऐसी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो इसको धारण कर सकते हैं।

Read More: Paan Ke Upay: पान के पत्ते के ये असरदार उपाय हर काम में दिलाएंगे सफलता, सारी इच्छाएं होंगी पूरी

जानें क्या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ?

रुद्राक्ष की महिमा का सबसे ज्यादा शिव पुराण में वर्णन किया गया है। साथ ही पद्म पुराण और स्कंद पुराण में भी इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें बताया जाता है कि किस तरीके से रुद्राक्ष धारण करने पर पापों का नाश हो जाता है। सेहत और सुख के साथ-साथ समृद्धि में भी वृद्धि होने लगती है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो रुद्राक्ष शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करने में मदद करता है।

Leave a Comment