Bollywood Stars Did Not Get Special Treatment in Jail: बॉलीवुड के सितारे हमेशा अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। जैसा कि हम सभी को पता है कि बॉलीवुड के सारे सितारे ऐसे भी हैं जो की जेल की हवा खा चुके हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे अभिनेताओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने इतने बड़े एक्टर होने के बावजूद भी जेल में एक आम जिंदगी जी। उनको ना तो कोई स्पेशल ट्रीटमेंट मिला और ना ही कोई आरामदायक सुविधा।
संजय दत्त
आर्म्स एक्ट के तहत संजय दत्त को कोर्ट ने अवैध हथियार के चलते 2007 में टाटा कोर्ट ने 6 साल की सजा सुना दी थी। तब संजय दत्त की बायोपिक संजू में दर्शाया गया था कि उनको जेल में कोई भी वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया गया था।
आर्यन खान
जैसा कि हम सभी को पता है कि साल 2021 में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर आरोप लगाया गया था कि क्रूज पार्टी में उन्होंने ड्रग का इस्तेमाल किया था। लेकिन उनको बाद में 26 दिन तक जेल में रखा गया और जब वह निर्दोष साबित हुए तो उनका कोर्ट ने बाइज्जत बरी कर दिया। लेकिन शाहरुख खान का बेटा होने के बावजूद भी आर्यन खान को कोई भी वीआईपी ट्रीटमेंट जेल में नहीं दिया गया था।
राजपाल यादव
राजपाल यादव का केस कुछ वक्त पहले ही काफी ज्यादा चर्चा में आया था क्योंकि चेक बाउंस की वजह से उन पर केस हो चुका था। जिसकी वजह से वह जेल में भी रहकर आए। जहां पर वह आम कैदियों की तरह ही रहे और उनको कोई भी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया गया।
अल्लू अर्जुन
साल 2024 में हैदराबाद की संध्या थियेटर में फिल्म के स्पेशल स्क्रीन के वक्त भीड़ बेकाबू हो गई थी। जिसकी वजह से एक महिला की मौत हो गई और फिर अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार भी किया गया था। बेल बॉर्डर में देरी होने की वजह से जेल अथॉरिटी को ऑर्डर लेट जारी किया गया था। जहां पर अल्लू अर्जुन को एक रात तक जेल में रहना पड़ा और उनको कोई भी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया गया।
Read More: बिना किसी शर्म-लिहाज इन बॉलीवुड कपल्स ने शादी के मंडप पर किया था लिपलॉक, तस्वीरों ने मचाया था बवाल
शीजान खान
तुनिशा शर्मा के सुसाइड केस की वजह से शीजान खान को जेल की हवा खानी पड़ी थी। इस दौरान एक्टर को कोई भी आरामदायक सुविधा प्राप्त नहीं हुई थी। एक आम कैदी की तरह ही वह वहां पर रहे थे।