Top 10 Popular Actors: क्या आप जानते हैं कि इस वक्त भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार कौन है? अगर नहीं तो आज हम आपको ओरमैक्स मीडिया की एक लेटेस्ट रिपोर्ट बताने वाले हैं। जनवरी 2026 में जारी हुई लिस्ट में साउथ के मशहूर सितारों ने भारत में अपने क्रेज और फैन फॉलोइंग में दबदबा बना लिया है। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े नाम भी हैं तो चलिए जानते हैं की टॉप 10 में कौन से बड़े सितारे हैं।
प्रभास
साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले प्रभास ने पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई है। बाहुबली फिल्म के बाद में उनका क्रश बढ़ता ही चला जा रहा है। उनकी हर एक फिल्म बहुत ही जबरदस्त होती है और पूरा इंडिया उनको देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करता है।
थलपति विजय
थलपति विजय भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर कलाकार है और आपको बता दें कि उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है। बॉक्स ऑफिस पर जब भी उनकी कोई फिल्म आती है तो वह लोगों का क्रेज और ज्यादा बढ़ जाता है। हालांकि अब उन्होंने एक्टिंग से पूरी तरीके से रिटायरमेंट लेनी है।
अल्लू अर्जुन
अब बात करते हैं हम पुष्पा की यानी अल्लू अर्जुन की जिन्होंने तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। उनके डांस से लेकर उनके एटीट्यूड स्टाइल तक के लोग कायल हैं। उनका हर एक लोक लोगों को इंप्रेस कर देता है।
शाहरुख खान
अब बात करते हैं बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की जिन्होंने चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। नॉर्थ इंडिया की नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी शाहरुख खान खुद में ही ब्रांड बन चुके हैं।
महेश बाबू
अब बात कर लेते हैं महेश बाबू की जिन्होंने पांचवें नंबर पर अपनी जगह बनाई है और वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार हैं। बिना किसी बड़े प्रमोशन के भी उनकी पोजीशन बहुत ज्यादा मजबूत बनी रहती है और फैंस भी उनके दीवाने हैं।
अजीत कुमार
अब हम बात करें अजीत कुमार की तो आपको बता दें कि उन्होंने छठे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। सोशल मीडिया पर प्रमोशन के बिना भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। तमिलनाडु ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोग उनको स्क्रीन पर देखने के लिए बेकाबू रहते हैं।
राम चरण
अब हम बात कर लेते हैं रामचरण की तो आपको बता दें कि इंटरनेशनली वह बहुत ही ज्यादा सक्सेस हासिल कर चुके हैं। अब वह इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। उनका ग्रेसफुल स्वभाव लोगों को इंप्रेस कर देता है।
जूनियर एनटीआर
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर यानी कि जूनियर एनटीआर ने आठवे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। RRR फिल्म की सक्सेस के बाद में उनकी पापुलैरिटी में काफी इजाफा देखने को मिला है।
सलमान खान
सलमान खान ने इस लिस्ट में 9वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है और आपको बता दें कि भले ही उनकी पिछली कुछ फिल्में सुपरहिट साबित नहीं हुई है। लेकिन उन्होंने अपने करियर में इतना अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है कि इसके बावजूद भी फैंस उनके दीवाने बने रहते हैं।
Read More: इस खास थीम पर होगी Rashmika – Vijay की शादी, सादगी के साथ बनेंगे पाती-पत्नी!
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने 10वें नंबर पर इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। बता दें कि हर साल वह बहुत ही लगन और मेहनत के साथ में नई फिल्में लेकर आते हैं। फैन्स आज भी उनकी परफॉर्मेंस के दीवाने बने रहते हैं।