‘शाका लाका बूम-बूम’ के ‘संजू’ के घर गूंजी किलकारियां, Kinshuk Vaidya बने 34 की उम्र में पिता

Kinshuk Vaidya Become Father: 90 के दशक में स्टार प्लस पर सीरियल शाकालाका बूम बूम तो हर बच्चे ने देखा होगा। इसमें चाइल्ड डॉक्टर संजू का किरदार निभा कर मशहूर एक्टर किंशुक वैद्य ने घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। लेकिन हाल ही में अब एक्टर के घर पर एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि किंशुक वैद्य ने साल 2025 में दिसंबर महीने में पत्नी दीक्षा नागपाल की प्रेगनेंसी के अनाउंसमेंट की थी। लेकिन अब हाल ही में उनकी पत्नी ने न्यूबॉर्न बेबी को जन्म दे दिया है और इस बात को उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है।

किंशुक वैद्य बने पिता

किंशुक वैद्य ने पिता बनने की खुशी जाहिर की और अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पोस्ट शेयर करते हुए अपने बच्चे के हाथ की तस्वीर को भी शेयर किया। उन्होंने और उनकी पत्नी दीक्षा ने बच्चे की नन्ही उंगलियां पड़ी हुई थी। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने खुलासा किया कि 8 मार्च को उनकी पत्नी ने बेबी बॉय को जन्म दिया है।

किंशुक वैद्य ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम कैप्शन में यह भी लिखा है कि “हमें यह बताते हुए बहुत ज्यादा खुशी हो रही है कि हमने ढेर सारे प्यार और आभार के साथ में अपने बच्चों का स्वागत किया है।” इसके साथ में एक्टर ने एविल आई वाला इमोजी भी शेयर किया है।

Read More: Sitaare Zameen Par OTT Release: 9 महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही आमिर खान की फिल्म, जाने पूरी डिटेल्स!

किंशुक वैद्य की शादी

किंशुक वैद्य, दीक्षा नागपाल के साथ कई साल रिलेशनशिप में रहे थे। उसके बाद में दोनों ने नवंबर 2024 में परिवार की मौजूदगी में अलीबाग में शादी कर ली थी। अगर हम दीक्षा की बात करें तो वह एक कोरियोग्राफर है और उन्होंने भूलभुलैया 3 के गाने आमी जे तोमर को कोरियोग्राफ किया था। वह एक ट्रेंड कथक डांसर भी हैं।

Leave a Comment