कभी Shraddha Kapoor की पहली ही फ़िल्म हो गई थी फ्लॉप, आज हैं बॉलीवुड की सुपरस्टार!

Shraddha Kapoor Struggle: श्रद्धा कपूर को बॉलीवुड की सबसे चुलबुली और टैलेंटेड एक्ट्रेस में शुमार किया जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज यानी की 3 मार्च को उनका जन्मदिन है। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड में इतनी खास पहचान बना ली है कि हर कोई उनका कायल है। अब वह सिर्फ एक स्टार्केट के तौर पर नहीं बल्कि अपनी मेहनत के बलबूते पर आगे बढ़ रही हैं।

डेब्यू फिल्म नहीं दिखा पाई कमाल

श्रद्धा कपूर ने शुरुआती वक्त में काफी संघर्ष किया है। साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन जैसे बड़े-बड़े कलाकार भी थे और उसके बावजूद भी यह फिल्म चल नहीं पाई थी। श्रद्धा कपूर की पहली ही फिल्म फ्लॉप साबित हुई। जिसकी वजह से उनको काम मिलने में भी समस्या आने लगी और ऑडिशन देने के बाद भी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। श्रद्धा कपूर खुद एक इंटरव्यू में खुलासा कर चुकी है कि तब वह काफी ज्यादा निराश हो गई थी। लेकिन फिर भी उनके पिता ने उनको हिम्मत दी और शक्ति कपूर ने यह साफ कर दिया था कि इंडस्ट्री में उनका खुद अपनी जगह बनानी पड़ेगी। वह किसी भी तरीके से उनको सपोर्ट नहीं करेंगे।

आशिकी 2 से छाई थी श्रद्धा कपूर

लेकिन साल 2013 में श्रद्धा कपूर की एक ऐसी फिल्म आई जिसमें पूरी कहानी पलट कर रख दी। आदित्य रॉय कपूर के साथ में श्रद्धा कपूर को आशिकी 2 फिल्म में देखा गया। इस फिल्म की कहानी से लेकर गाने लोगों के बीच में इतने पॉपुलर हो गए कि हर कोई फिल्म का दीवाना हो गया था। इस फिल्म से रातों-रात श्रद्धा कपूर स्टार बन गई थी। इसके बाद में उन्होंने एक विलेन से लेकर हाफ गर्लफ्रेंड और स्त्री जैसी फिल्मों में काम किया। अभी तक तकरीबन 14-15 साल के करियर में उन्होंने 8 फिल्में हिट दे दी है और अब वह टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है।

Read More: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभिरा फिर से करेंगे शादी?, मायरा-मुक्ति बनेंगे वजह!

श्रद्धा के आवाज के भी कायल हैं फैंस

श्रद्धा कपूर सिर्फ एक्टिंग में ही माहिर नहीं है बल्कि उनकी आवाज भी बहुत खूबसूरत है। उन्होंने अपनी फिल्म एक विलेन में तेरी गलियां गाना गाकर हर किसी को इंप्रेस कर दिया था। श्रद्धा कपूर के फैंस जितनी उनकी एक्टिंग से इंप्रेस होते हैं उतनी ही उनकी सिंगिंग भी उनको पसंद आती है।

Leave a Comment