Shraddha Kapoor Net Worth: श्रद्धा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि आज ज्ञानी की 3 मार्च को वह 39 साल की हो चुकी है। इस खास मौके पर आज हम आपके श्रद्धा कपूर की और कुल संपत्ति के बारे में बताने वाले हैं और यह भी बताएंगे कि वह कहां-कहां से कमाई करती हैं।
आज के समय में श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की टॉप हसीनो में से एक मानी जाती है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में भी काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन एक्टिंग के अलावा वह एडवर्टाइजमेंट और ब्रैंड प्रमोशन से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती है।
श्रद्धा कपूर की नेट वर्थ
GQ की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर अभी के वक्त में तकरीबन 130 करोड रुपए की संपत्ति की मालकिन है। वह एक फिल्म के लिए तकरीबन 5 करोड़ की फीस ले लेती हैं। लाइफस्टाइल एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार वह ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए तकरीबन 1.6 करोड़ की फीस लेती हैं। ब्रांड प्रमोशन से भी वह खूब कमा लेती हैं।
श्रद्धा कपूर का कार कलेक्शन
श्रद्धा कपूर मुंबई के जुहू में एक बहुत ही आलीशान घर में रहती हैं और उसकी कीमत 60 करोड़ की बताई जाती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर के पास में कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। जिसमें 83.3 लाख रुपए की ऑडी Q7 है। मर्सिडीज़-बेंज GLE और 1.50 करोड़ की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज भी है।
श्रद्धा कपूर का सोशल मीडिया
आगे आपको बताते चलें कि श्रद्धा कपूर की सोशल मीडिया पर भी बहुत तगड़ी फैन फॉलोइंग बन चुकी है। अभी के वक्त में इंस्टाग्राम पर उनके 94 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है। अगर वो कोई वीडियो या फिर फोटो पोस्ट करती हैं तो सोशल मीडिया पर लाखों और करोड़ों में लाइक्स और व्यूज आ जाते हैं। जिससे कि वह अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं।
Read More: Pawan Singh की पत्नी ज्योति ने वीडियो शेयर करते हुए पति पर साधा निशाना, देख लोग भी हुए हैरान!
श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट
अगर हम श्रद्धा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें की आखिरी बार उनको फिल्म स्त्री 2 में देखा गया था। यह एक बहुत ही जबरदस्त हॉरर कॉमेडी फिल्म थी जिसमें राजकुमार राव के साथ में वह लीड किरदार में नजर आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।