दुबई में फंसी Sonal Chauhan, PM Modi से मांगी मदद, शेयर किया पोस्ट

Sonal Chauhan: सोनल चौहान बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल आपको बता दें कि वह मिडल ईस्ट में तनाव के बीच में दुबई में फंस चुकी है।

ईरान में US और इजरायल के स्ट्राइक हो जाने के बाद में मिडिल ईस्ट में भी काफी ज्यादा तनाव होने लग गया है। इसकी वजह से मिडल ईस्ट आने जाने वाली सभी फ्लाइट से रद्द हो चुकी है और दुबई में भी हालत बिल्कुल भी सही नहीं है।

दुबई में फंस चुकी है सोनल चौहान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में विष्णु मंचू द्वारा दुबई में युद्ध की वजह से बिगड़े हुए हालातो के बारे में जिक्र किया था। लेकिन अब दुबई में सोनल चौहान फंस चुकी है और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगा दी है। फ्लाइट्स रद्द हो चुकी है और वह भारत नहीं लौट पा रही हैं।

सोनल ने मांगी मदद

सोनल चौहान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को एक मैसेज शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेर की है और लिखा है कि “माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी मैं अभी दुबई में चल रहे संकट के बीच में फंस गई हूं। फ्लाइट्स भी कैंसिल हो चुकी है और भारत लौटने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। मैं सुरक्षित घर वापस आने के लिए सरकार से सपोर्ट चाहती हूं। मैं वापस आने के लिए सरकार द्वारा मदद और गाइडेंस के लिए बहुत आभारी रहूंगी।”

Read More: कभी Khesari Lal Yadav के पास शादी का सेहरा तक खरीदने के नहीं थे पैसे, अब बन चुके हैं करोड़ों के मालिक!

विष्णु मंचू के परिवार को लग रहा डर

हाल ही में तनाव के बीच में विष्णु मंचू भी अपने परिवार के पास में दुबई गए थे। वहां से सोशल मीडिया पर मिसाइल का वीडियो भी शेयर किया गया था। विष्णु ने खुलासा किया था कि दुबई में उनका घर धमाका के कारण हल चुका है और पूरा परिवार भी काफी डरा हुआ है।

जाने क्या है पूरा मामला?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमेरिका इजरायल और ईरान के जंग के बीच में मिडिल ईस्ट में हालात बहुत ही ज्यादा खराब हो चुके हैं। जिसका असर दुनिया भर की फ्लाइट पर भी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। मिडिल ईस्ट आने जाने वाली फ्लाइट भी रद्द हो चुकी है और इसमें दुबई भी शामिल है।

Leave a Comment