गोविंदा के अफेयर जानना चाहती हैं Sunita Ahuja, बोली- मैं तो हमेशा…

Sunita Ahuja On Govinda Affairs: 90 के दशक के सुपरस्टार कहे जाने वाले गोविंदा आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह किसी न किसी वजह के चलते अक्सर सुर्खियों में भी आते रहते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा वह अपनी पत्नी सुनीता आहूजा संग अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं।

कुछ वक्त पहले यह खबर भी सामने आई थी कि गोविंदा का किसी के साथ में अफेयर है। लेकिन उनकी पत्नी ने यह कह दिया था कि वह तब तक इन बातों का भरोसा नहीं करती है जब तक वह खुद अपनी आंखों से नहीं देख लेती। हालांकि उन्होंने गोविंद पर कई सारे आरोप लगाए थे और कहा था कि गोविंद अपने बच्चों के लिए बिल्कुल भी खड़े नहीं हुए।

वहीं दूसरी तरफ गोविंदा ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों पर रिएक्शन देते हुए साफ इसको लेकर इनकार कर दिया। उन्होंने ANI के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि “मुझ पर आप कब नहीं लगे हैं? जो भी आरोप लगा रही है वह मेरे बचपन का प्यार है।”

इसी दौरान सुनीता का एक पुराना इंटरव्यू जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस इंटरव्यू में सुनीता आहूजा रहती है कि वह गोविंदा के अफेयर की खबरें पढ़ने के लिए मैगजीन खरीदती थी।

क्या गोविंद पर शक करती थी सुनीता?

सिमी ग्रेवाल के एक इंटरव्यू में जब सुनीता से सवाल किया गया कि क्या वह गोविंदा के को एक्ट्रेस के साथ में लिंक अप की खबरों को लेकर परेशान रहती थी? इस पर सुनीता आहूजा ने बहुत ही बेबाक तरीके से जवाब दिया और कहा कि “मैं हमेशा मैगजीन खरीदता हूं जिससे कि मैं पढ़ सकूं कि गोविंदा का लेटेस्ट अफेयर किसके साथ चल रहा है। मुझे यह जानकर बहुत ज्यादा दुख होता है कि उनके बारे में मुझे कोई भी न्यूज़ नहीं मिली और मैं उनके अफेयर की खबरें पढ़ने के लिए मरी जा रही हूं।”

Read More: ‘तारक मेहता’ की ‘दयाबेन’ का लेटेस्ट लुक देख फैन्स को लगा झटका, बोले- ये क्या हाल कर लिया…

वहीं दूसरी तरफ गोविंदा ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि “मैं बहुत ही अच्छा एक्टर बन कर रहा हूं क्योंकि मैं अपने अफेयर अच्छे तरीके से छुपा पा रहा हूं।” सिमी ग्रेवाल ने सवाल किया कि इसका मतलब वह पकड़े नहीं जाएंगे? इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि “मैं यह तो नहीं बता सकता।” सुनीता ने कहा कि मैं टेंशन में बिल्कुल नहीं आता हूं क्योंकि मुझे पता है कि गोविंद एक फैमिली मैन है। वह अपने बच्चों, मुझे और अपनी मां को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं।”

Leave a Comment