Taapsee Pannu: तापसी पन्नू बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन अपनी बेबाकी के चलते भी तापसी पन्नू काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं और वह कभी भी कोई बात कहने से हिचकिचाती नहीं है।
लेकिन आपको बता दें कि इस समय तापसी पन्नू का एक वीडियो यूट्यूब पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। जिसमें वह सोशल मीडिया पर जो लड़कियां छोटे-छोटे कपड़े पहन कर वीडियो बनाती हैं उनको लेकर बात करती हुई नजर आ रही है।
छोटे कपड़े पहन वीडियो बनाने वाली लड़कियों पर बोली तापसी पन्नू
दरअसल, एक बार तापसी पन्नू मशहूर जर्नलिस्ट शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर गई थी। तभी का यह वीडियो जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इसमें तापसी पन्नू कहती है कि “लड़कियां जो कर रही है ये एक बारी वह सोच ले कि लाइफ टाइम आपके साथ यह विजुअल रहेगा। इसीलिए आपको ओके है?”
तापसी पन्नू ने आगे बात करते हुए कहा कि “क्योंकि लड़कियों को लगता है कि हम फेमस हो गए ना एक बार यह करके तो आगे कुछ भी कर लेंगे।” शुभांकर ने एक्ट्रेस से आज सवाल करते हुए कहा कि आप इस पर क्या सोच रखती हैं कि लड़कियां छोटे कपड़े पहने और लड़के गाली देना शुरू कर दें?
तापसी पन्नू का खूबसूरत जवाब
इस पर तापसी पन्नू ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से जवाब देते हुए कहा कि “हम लोग या फिर समाज या फिर जो भी इंसान ऐसा कर रहा है। मैं इन सब चीजों को लेकर ओके नहीं हूं और ना ही मैं इन सब चीजों का हिस्सा हूं। मैं तो अपना कैरियर और अपने फैसले अपने हाथ में लेकर चल सकती हूं किसी और के नहीं।”
तापसी पन्नू का वर्क फ्रंट
अब अगर हम तापसी पन्नू के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने वैसे तो अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्में की है। हाल ही में 20 फरवरी 2026 को उनकी फिल्म अस्सी रिलीज हुई है। इसके अलावा गांधारी और वो लड़की है कहां जैसी फ़िल्में भी पाइपलाइन में है।