OTT Release This Week: मार्च के महीने के दूसरे हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी सारी नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है। इन सभी फिल्मों और वेब सीरीज में कुछ ना कुछ नया देखने के लिए मिलने वाला है। तुझे लिए आज हम जानेंगे कि 9 मार्च से लेकर 15 मार्च के बीच में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन सी नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।
द ताज स्टोरी
द ताज स्टोरी को तुषार अमरीश गोयल द्वारा लिखा और डायरेक्ट किया गया है। इस फिल्म में परेश रावल, जाकिर हुसैन और अमृता खानविलकर जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को 13 मार्च को लायंसगेट प्ले पर रिलीज किया जाएगा।
एस्पिरेंट्स सीजन 3
एस्पिरेंट्स सीजन 3 में आईएएस ऑफिसर अभिलाष की कहानी दर्शाई गई है। जिसमें उनको नई एडमिनिस्ट्रेटिव चुनौतियां, पर्सनल अकाउंटेबिलिटी और संदीप भैया के साथ में हाई स्टेक राइवलरी का सामना करते हुए भी देखा जाता है। इस वेब सीरीज में कई सारे मुख्य कलाकार भी हैं और इसको 13 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।
अंधा प्यार 2.0
अंधा प्यार 2.0 एक बहुत ही बेहतरीन रियलिटी शो है जो ब्लाइंड डेटिंग पर आधारित है। कॉमेडियन विवेक समतानी और कौस्तुभ अग्रवाल इस शो का हिस्सा है। दोनों ही क्रिएटर और होस्ट है। इसमें दिखाया जाता है की आंखों पर पट्टी बंधी हुई एक औरत को चार आदमियों के साथ में रिलेशनशिप बनाने के लिए अपनी स्मार्टनेस, इमोशनल इंटेलिजेंस और कम्युनिकेशन पर भरोसा करना होता है। इस वेब सीरीज को zee5 पर 14 मार्च को रिलीज किया जाएगा।
Read More: Lata Mangeshkar के इस गाने को सुनकर डायरेक्टर ने उठा लिया था जूता, वजह जान हो जाएंगे हैरान!
मेड इन कोरिया
मेड इन कोरिया एक तमिल ड्रामा फिल्म है और इसमें प्रियंका मोहन लीड किरदार में नजर आ रही है। जो शेनबा का किरदार निभा रही है और वह तमिलनाडु की एक लड़की है। जिसको कोरियन भाषा और कलर बहुत ही ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है। वह सियोल घूमने का सपना भी देखती है। जिसके लिए वह पैसे बचाती है और इस फिल्म को 12 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।