Vastu Tips: घर में लगा लें ये 4 शुभ मूर्तियां, चमक उठेगी किस्मत!

Vastu Tips: सनातन धर्म के अंदर वास्तु शास्त्र बहुत ही ज्यादा खास माना गया है। इसमें कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया जाता है जिनको अगर कर लिया जाए तो घर की सारी नेगेटिविटी दूर हो सकती है। वास्तु शास्त्र में घर में कुछ ऐसी मूर्तियां को रखना काफी शुभ माना गया है जिससे सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं और धन समृद्धि में वृद्धि होती है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि घर में किन मूर्तियों को अगर वास्तु शास्त्र के हिसाब से लगाया जाए तो अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं।

भगवान गणेश की मूर्ती

वास्तु शास्त्र की माने तो भगवान गणेश की पूजा करना काफी शुभ माना गया है और इससे जीवन में आ रही बाधा भी खत्म हो जाती है। गणेश जी की कृपा से सारे बिगड़े हुए काम पूरे हो जाते हैं। घर के अंदर गणेश जी की मूर्ति रखना भी काफी शुभ माना गया है। इसको हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए।

लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्ध की मूर्ति बहुत ही ज्यादा शुभ मानी जाती है और इसको घर में हमेशा रखना चाहिए। लाफिंग बुद्ध की मूर्ति अगर घर में रखी जाए तो धन और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसको प्रवेश द्वार के सामने रखना चाहिए। जिससे कि घर में आने वाले व्यक्ति की नजर इसके ऊपर पड़े।

राधा कृष्ण की मूर्ति

घर में भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी की मूर्ति रखना काफी ज्यादा शुभ माना गया है। दांपत्य जीवन के लिए भी यह काफी अच्छा माना जाता है। स्मृति को आप दक्षिण पश्चिम दिशा में ही रखें।

Read More: छोटे कपड़े पहनकर डांस करने वाली लड़कियों पर बोलीं Taapsee Pannu, कहा- आगे चलकर…

कामधेनु गाय की मूर्ति

वास्तु शास्त्र की माने तो घर में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने पर परिवार के लोगों के बीच प्रेम बना रहता है। आर्थिक स्थिति मज़बूत होती है। इसको हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए और ऐसा करने पर सारी इच्छाएं जल्दी पूरी हो जाती हैं।

Leave a Comment