बॉलीवुड के फिटनेस आइकॉन Tiger Shroff हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक, जानें कहां-कहां से होती है कमाई?

Tiger Shroff Net Worth: टाइगर श्रॉफ आज के वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री के फिटनेस आइकन बन चुके हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह बहुत ही स्मार्ट लगते हैं और उनके डांस करने का स्टाइल भी लोगों को काफी पसंद आता है। उनकी उम्र 36 साल हो चुकी है और आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने वाले हैं।

टाइगर श्रॉफ के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने काफी शानदार फिल्मों में काम किया है। जिसमें वॉर 2, स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 और बागी जैसे हिट फिल्में भी शामिल है। फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उन्होंने एक अच्छा खास मुकाम हासिल कर लिया है।

टाइगर श्रॉफ की नेटवर्थ

खबरों के अनुसार टाइगर श्रॉफ तकरीबन 248 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी सबसे बड़ी कमाई फिल्म और ब्रांड एंडोर्समेंट से ही होती है। खबरों के अनुसार वह अपनी फिल्मों के लिए शेड्यूल की लंबाई के हिसाब से 25 से 30 करोड़ की फीस लेते हैं।

टाइगर श्रॉफ का घर

लेकिन अगर हम टाइगर श्रॉफ की ब्रांड एंडोर्समेंट की फीस के बारे में बात करें तो वह हर एक प्रोजेक्ट के लिए तकरीबन 3 करोड़ का चार्ज लेते हैं। पिछले साल ही उन्होंने खार वेस्ट में अपना एक अपार्टमेंट बेचा। उन्होंने यह अपार्टमेंट तकरीबन 15.6 करोड़ में बेचा। अपने पुराने घर के पास ही उन्होंने एक 8 BHK का मेगा अपार्टमेंट भी लिया है। जिसमें वो शिफ्ट हो चुके हैं।

टाइगर श्रॉफ का कार कलेक्शन

अगर हम टाइगर श्रॉफ के कार कलेक्शन की बात करें तो आपको बता दें कि उनके पास में BMW M5, BMW5 सीरीज और विंटेज 1939 जगुआर SS100, टोयोटा इनोवा, BMW3-सीरीज ग्रैन लिमोजीन जैसी बहुत ही महंगी और लग्जरियस गाड़ियां मौजूद है।

Read More: कई जगहों पर Sapna Choudhary के डांस को किया गया है बैन, 35 केस भी है रजिस्टर्ड

टाइगर श्रॉफ का वर्क फ्रंट

अगर हम टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि जल्दी ही उनका एक्शन रिवेंज ड्रामा लग जा गले में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं और इसमें फीमेल लीड के तौर पर जान्हवी कपूर नजर आने वाली है।

Leave a Comment