Chaitra Navratri Rules: चैत्र नवरात्रि जल्दी ही शुरू होने वाले हैं और यह है हिंदू नव वर्ष की शुरुआत का बहुत ही अहम पल होता है। 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि शुरू होने जा रहे हैं। इन दिनों माता दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए सिर्फ व्रत ही काफी नहीं बल्कि कुछ कठिन नियमों का भी पालन करना बहुत ज्यादा जरूरी माना जाता है। चलिए आज हम आपको कुछ नियमों के बारे में बताने वाले हैं।
चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं करें?
- नवरात्र के वक्त सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना अच्छा माना गया है।
- अगर आप व्रत नहीं कर रहे हैं तब भी सात्विक खाना खाएं। मन को शांत रखें।
- नवरात्र के दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करना चाहिए।
- क्षमता के अनुसार गरीबों में अन्न, वस्त्र या फिर शिक्षा से जुड़ी चीजों का दान करें।
- अष्टमी या फिर नवमी को छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं और उनको उपहार दें।
Read More: Vastu Tips: घर में मेन डोर पर लगा लें ये पौधे, कभी नहीं होगी पैसों की कमी!
चैत्र नवरात्रि में क्या नहीं करना चाहिए?
- चैत्र नवरात्रि में तामसिक भोजन जैसे लहसुन, प्याज या फिर मांस, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
- शास्त्रों के मुताबिक नवरात्र में 9 दिनों तक बाल नहीं कटवाने चाहिए और ना ही नाखून काटने चाहिए।
- पूजा के वक्त बेल्ट या फिर जूते से लेकर पर्स जैसी चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- इन दिनों किसी का अपमान नहीं करना चाहिए और किसी से अपशब्द नहीं खाने चाहिए।
- अगर अपने घर में अखंड ज्योत जलाई हुई है तो घर को कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। ज्योति का बुझना अच्छा नहीं माना गया है और उसमें गिया तेल वक्त वक्त पर डालते रहना चाहिए।