Ustaad Bhagat Singh Pre Release Collection: ‘द राजा साब’ और ‘मन शंकर वर प्रसाद गारू’ के बाद में अब ‘उस्ताद भगत सिंह’ 2026 की एक बड़ी टॉलीवुड फिल्म आने वाली है। जिसमें सुपरस्टार पवन कल्याण को लीड किरदार में देखा जाएगा। इसे 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा और इसी दिन धुरंधर 2 भी रिलीज होगी। लेकिन आज हम जाने वाले हैं कि इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही कितनी कमाई कर ली है।
कोईमोई की एक रिपोर्ट की माने तो उस्ताद भगत सिंह को लेकर पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम ओजी से ज्यादा एक्साइटमेंट देखने के लिए नहीं मिल रही है। द कॉल हिम ओजी पवन कल्याण का सबसे ज्यादा पॉपुलर प्रोजेक्ट हुआ करता था। सिम को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा भी हुई थी। लेकिन उस्ताद भगत सिंह के गाने भी चार्ट बस्टर नहीं हो पाए। ट्रेलर अभी कुछ खास लोगों को पसंद नहीं आया।
वहीं ये फिल्म थलापति विजय की Theri का रीमेक बनाई जा रही है। कोविड के बाद में रीमेक फिल्मों को इतना अच्छा रिस्पांस नहीं दिया जा रहा है। इसी के साथ में धुरंधर 2 भी उसी दिन रिलीज होगी और इसका पूरा-पूरा असर उस्ताद भगत सिंह पर भी देखने के लिए मिला। तेलुगु मार्केट में भी इस फिल्म की अच्छी डिमांड बन चुकी है।
उस्ताद भगत सिंह की प्री-रिलीज
खबरों के अनुसार उस्ताद भगत सिंह ने प्री रिलीज थीएट्रिकल बिजनेस भी सही कर लिया है। आंध्र प्रदेश में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 55 करोड़ में बेचे जा चुके हैं। निजाम एरिया में 35 करोड़ और Ceded एरिया में 16 करोड़ फिल्म की वैल्यू आई है। तेलुगु का 106 करोड़ का बिजनेस हुआ। बाकी के इंडिया में 8.5 करोड़ में इसके राइट्स बिके। ओवरसीज मार्केट में 12.5 करोड़ में इसके राइट्स बिके हैं। इसका ओवरऑल वर्ल्डवाइड फ्री रिलीज़ कलेक्शन 127 करोड़ का हुआ है।
Read More: जब सब कुछ बेचकर वैष्णो देवी में बस जाना चाहती थीं Rashami Desai, बोलीं- माता रानी का चमत्कार हुआ…
लेकिन अगर हम द कॉल हिम ओजी की प्री रिलीज़ की बात करें तो आपको बता दें कि यह 180 करोड़ का था। इसीलिए द कॉल हिम ओजी फिल्म इससे पीछे रह गई है। यह फिल्म 150 करोड़ के बजट में बनी है और फिल्म को सेफ जोन में आने के लिए कम से कम 150 करोड़ तो कमाने ही पड़ेंगे तभी जाकर बजट रिकवर हो पाएगा।