Vastu Tips For Tortoise: वास्तु शास्त्र के अंदर ऐसे काफी सारे नियम बताए जाते हैं जिससे कि घर की सकारात्मक को बनाए रखा जा सकता है। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण धातु से बनी हुई कछुए की मूर्ति भी मानी गई है। वास्तु शास्त्र में इसको काफी शुभ माना जाता है। कछुए को सुख और समृद्धि के साथ-साथ स्थिरता का भी प्रतीक माना गया है।
कछुए की मूर्ति रखने की क्या है सही दिशा?
वास्तु शास्त्र की माने तो घर में अगर धातु का कछुआ रखना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर या फिर उत्तर पश्चिम होती है। इस मूर्ति को रखने से सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि भी होती है। करियर में स्टेबिलिटी आती है। कछुए का मुख कभी भी घर के बाहर की तरफ नहीं होना चाहिए हमेशा अंदर की तरफ होना चाहिए।
इन बातों का रखना होगा ध्यान
- कछुए की मूर्ति हमेशा ऐसी होनी चाहिए जिसको आप पानी में रख पाए। पानी में रखा हुआ कछुआ वास्तु शास्त्र की माने तो बहुत ही अच्छे परिणाम देता है।
- कछुए वाले बर्तन का पानी रोजाना बदल देना चाहिए। जिससे कि साफ पानी से पॉजिटिविटी बनी रहेगी।
- कछुए की मूर्ति को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर रोशनी आती हो। अंधेरे में नहीं रखें। यह अच्छा नहीं माना जाता है।
कछुए की मूर्ति रखने के लाभ
- अगर आप अपने घर में कछुए की मूर्ति रखते हैं तो इससे सुख, शांति और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
- कछुए की मूर्ति घर से पूरी नेगेटिविटी को हटा देती है।
- सही दिशा और सही स्थान पर रखने पर कछुए की मूर्ति आपके करियर और व्यापार के लिए भी अच्छी होती है।
Read More: Vastu Tips For Plants: इस पौधे को घर में लगाते ही चमक उठेगी किस्मत, आज ही ले आएं घर!
किस धातु की होनी चाहिए कछुए की मूर्ति?
वास्तु शास्त्र की माने तो अगर आप घर में कछुए की मूर्ति रखना चाहते हैं तो यह पीतल, सोने या फिर चांदी से बनी हुई होनी चाहिए। यही शुभ परिणाम देती है। अगर आप इनको नहीं ले सकते हैं तो क्रिस्टल का कछुआ भी अच्छा माना जाता है। मान्यता के अनुसार आप बुधवार, शुक्रवार और गुरुवार के दिन घर में कछुए की मूर्ति ला सकते हैं और इससे विशेष लाभ भी प्राप्त होता है।