Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभिरा फिर से करेंगे शादी?, मायरा-मुक्ति बनेंगे वजह!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल पिछले कई महीनो से टीआरपी के मामले में काफी ज्यादा पीछे जा रहा है। इसी की वजह से शो में 8 साल का लीप लाया गया है। लीप आने के बाद में अभिरा और अरमान अलग हो चुके हैं। वही मुक्ति और मायरा को लेकर कहानी आगे बढ़ रही है। जो दर्शकों को और भी ज्यादा इंप्रेस कर रही है।

टीवी शो में अभी तक दिखाया गया कि मायरा और मुक्ति दोनों ही हॉस्टल में साथ में है वह दोनों की दोस्ती भी हो चुकी है। पहले तो दोनों की खूब लड़ाई हुई और अब दोनों इतनी पक्की दोस्त बन चुकी है कि सब कुछ साथ में कर रही हैं। मायरा ने तो जाने अनजाने में अपने पापा के साथ में अपनी मां यानी कि अभिरा को कुकिंग क्लासेस के लिए भेज दिया।

आज के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि अभिरा और अरमान दोनों ही कुकिंग क्लासेस में कपल के द्वार पर पहुंच जाते हैं। हालांकि ना तो मायरा और मुक्ति को यह पता होता है और ना ही अरमान और अभिरा को पता होता है।

लेकिन यहां कुकिंग क्लासेस में अरमान और अभिरा की जमकर लड़ाई हो जाती है। इसी दौरान दोनों अलग-अलग केक बनाने लगते हैं और अभिरा का हाथ कट जाता है। इसीलिए अरमान बहुत ज्यादा घबरा भी जाता है और वह अभिरा की केयर करने लग जाता है।

वहीं दूसरी तरफ दिखाया जाता है कि मायरा और मुक्ति खूब साथ में मस्ती करते हैं। दोनों हॉस्टल से बाहर जाकर टैटू बनवाने के लिए जाते हैं। जो डिसाइड करते हैं कि अपने माता-पिता के नाम का टैटू बनवाएंगी। लेकिन आखिर में मुक्ति डर जाती है और मायरा अपनी बैक पर अपने पिता का नाम लिखवाती है।

Read More: ‘श्रीकृष्ण’ के रोल से रातों-रात प्रसिद्ध हुए Saurabh Raaj Jain, बोले- इस रोल की वजह से…

शो के आखिरी प्रोमो में दिखाया जाता है कि अभिरा, महक की होली पार्टी में पहुंच जाती है जहां पर वह भांग पी लेती है और अरमान भी भांग पी लेता है। इसके बाद दोनों काफी करीब आते हैं और दोनों बोलते हैं कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी। अब आगे देखने के लिए काफी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है कि क्या एक बार फिर से अरमान और अभिरा एक हो जाएंगे।

Leave a Comment