Kalashtami 2026: सनातन धर्म की माने तो कालाष्टमी का दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव जी को समर्पित किया गया है। हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कल अष्टमी होती है। मार्च के महीने में 11 मार्च को कालाष्टमी पढ़ने वाली है। शास्त्रों के मुताबिक काल भैरव को काशी का कोतवाल और संकट हरने वाला भी कहा जाता है। इसीलिए कलाश्नी पर अगर विशेष उपाय कर लिए जाए तो नजर दोष से मुक्ति मिलती है और हर एक बिगड़े काम पूरे हो जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ गुप्त उपाय बताने वाले हैं।
काला धागा बांधे
कालाष्टमी के मौके पर काल भैरव के मंदिर में जाकर उनके चरणों से थोड़ा सा सिंदूर लेकर एक काले धागे पर लगाना है। इसके बाद में इस धागे को भैरव मंत्र “ॐ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं” का जाप करते हुए अपने दाएं हाथ की कलाई या फिर गले में बांध लेना है। यह धागा एक सुरक्षा कवच का काम करेगा और बुरी नजर से बचाएगा।
जलाएं सरसों के तेल का दीपक
शाम के वक्त में घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का एक चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इस दीपक की लॉस है जो थोड़ा काजल बनेगा उसको तक की तरह घर के बच्चों और बाकी परिवार जनों के कान के पीछे लगाना चाहिए। कालाष्टमी पर भैरव जी के सामने जलाए हुए दीपक का काजल नजर दोष से बचाता है।
नींबू और मिर्च
एक बेदाग़ नींबू लेना है और जिस किसी को भी नजर लगी है उसके सर से पर तक 21 बार वार लेना है। इसके बाद में इस नींबू के चार टुकड़े कर लेने हैं और कालाष्टमी की रात को किसी सुनसान चौराहे पर चारों दिशाओं में इसको फेंक देना है। ध्यान रहे कि आपके पीछे मुड़कर नहीं देखना है।
Read More: Ravi Kishan Vs Manoj Tiwari: रवि किशन या मनोज तिवारी… कौन है ज़्यादा अमीर? जानें दोनों की कुल संपत्ति
कालाष्टमी पर जरूर करने चाहिए ये काम
- कालाष्टमी के मौके पर कल कुत्तों को मीठी रोटी या गुड़ खिलाना चाहिए।
- इस दिन तामसिक भोजन से पूरी तरीके से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
- इस दिन ज्यादा से ज्यादा दान पुण्य करना चाहिए।
- इस दिन गरीबों की सहायता करनी चाहिए।