Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, रणवीर की फिल्म ने करोड़ों का किया कलेक्शन!

Dhurandhar 2: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का इस समय काफी ज्यादा लोगों के बीच में क्रेज बना हुआ है। इस बात का अंदाज़ फिल्म के एडवांस बुकिंग से लग जा रहा है। दरअसल फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज हुआ और इसके बाद पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई। लोगों ने जमकर टिकट खरीदना शुरू कर दिया। इसके बाद में पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग में इस फिल्म में रिकॉर्ड बना डाला।

रणवीर सिंह की फिल्म धर्मेंद्र 2 ने ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। तो चलिए जानते हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग से ही कितनी कमाई कर ली है।

धुरंधर 2 का एडवांस बुकिंग में छाया जलवा

रणवीर सिंह की फिल्म धर्मेंद्र 2 को 19 मार्च को रिलीज किया जाने वाला है। इस फिल्म का लोगों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। जैसी ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई वैसे ही लोगों ने टिकट बुक करना शुरू कर दिया। अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म की 2 लाख से भी ज्यादा टिकट बिक चुकी है और फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही 12 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को हिंदी से लेकर कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल जैसी भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। लेकिन इससे पहले साल 2024 में ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 का रिकॉर्ड पेड प्रीव्यू में 9.40 करोड़ का था और अब धुरंधर 2 ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Read More: Kalashtami 2026: कालाष्टमी के मौके पर इन उपायों को करने से नजर दोष से मिलता है छुटकारा

जल्दी रिलीज होगी फिल्म धुरंधर 2

साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर की कहानी लोगों को इतनी पसंद आई कि हर किसी की जुबान पर बस धुरंधर का ही नाम था। फिल्म ने 900 करोड़ का कलेक्शन किया और वर्ल्ड वाइड 1300 करोड़ की कमाई की। अभी इस फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है। जिसका इंतजार बस कुछ ही दिन में खत्म होने वाला है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म से लोग कितना इंप्रेस होते हैं यह देखने लायक होगा।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment