Renault Triber 2026: अब रेनॉल्ट ट्राइबर में मिलेगा टर्बो इंजन, यहां जानें लॉन्च से जुड़ी ताज़ा खबर

Renault Triber 2026: अगर आप भी एक फैमिली कार खरीदने की सोच रहे हैं और बजट भी काम है लेकिन स्पेस भी अच्छा चाहिए और गाड़ी की पावर भी दमदार हो। तो आपके लिए हम बड़ी खबर लेकर आए हैं। Renault Triber को लेकर काफी वक्त से खूब चर्चा हो रही है। लेकिन अब खबरों की माने तो साल 2026 में इस कार को नया टर्बो पैट्रोल इंजन मिलने जा रहा है।

अभी तक Triber को उसकी कीमत से लेकर स्पेस और 7 सीटर ऑप्शन की वजह से बहुत ज्यादा पसंद किया करते थे। लेकिन हमेशा लोगों को एक कमी महसूस होती रहती थी जो पावर की थी। भास्कर हाईवे पर ड्राइव करते हुए या फिर फुल लोड के साथ यह कार थोड़ी सी कमजोरी लगने लगती थी। लेकिन अब कंपनी ने इस कमी को भी दूर करने की तैयारी कर ली है।

अब मिलेगा ज़बरदस्त टर्बो इंजन (Powerful Turbo Engine Update)

जब Triber को पहली बार 2019 में लॉन्च किया गया था तब उम्मीद जताई जा रही थी कि इसमें 1 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन भी मिला करेगा। लेकिन तब कंपनी ने इसमें सिर्फ नेचरली एस्पिरेटेड इंजन दे दिया था। इन सब के बाद में 2025 में अपडेटेड मॉडल आया था लेकिन तब भी टर्बो इंजन नहीं मिला। लेकिन अभी खबर आ रही है कि 2026 में इस कार को आखिरकार 1 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन के साथ में लॉन्च किया जाने वाला है। यह वही इंजन होगा जो पहले से Renault Kiger और Nissan Magnite में है। इस इंजन की पावर तकरीबन 100हप है। साथ ही ये 160Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिससे Triber पहले के मुकाबले और भी ज्यादा दमदार हो जाती है।

इंजन के साथ मिलेंगे और भी नए ऑप्शन (Engine & Gearbox Options)

नए टर्बो इंजन के साथ में ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन भी मिलेंगे। खबरों की माने तो इस इंजन के साथ में 5 स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स दोनों का ऑप्शन मिल जाता है। कंपनी इस इंजन को सीएनजी ऑप्शन के साथ में भी लेकर आ सकती है। अगर ऐसा हो जाता है तो यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छी बात होगी जो कम खर्चे में ज्यादा माइलेज प्राप्त करना चाहते हैं।

ड्राइविंग में क्या होगा बदलाव? (Driving Experience)

टर्बो इंजन आने के बाद में Triber की ड्राइविंग पूरी तरीके से बदल सकती है। ज्यादा टॉर्क होने के कारण यह कार अब फुल लोड में बहुत आसानी से चल जाएगी। ओवरटेक करना भी बहुत आसान होगा और हाईवे पर तो आपको बहुत ही जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलेगी। अगर हम सीधे शब्दों में कहें तो अब यह सिर्फ फैमिली कार नहीं बल्कि एक दमदार परफॉर्मेंस वाली MPV बन जाएगी।

Read More: Tata Harrier की क़ीमतों में आया बड़ा उछाल, जानें किस वेरिएंट पर ज्यादा बढ़े हैं पैसे?

कब होगी लॉन्च? (Launch Date in India)

अगर लॉन्च डेट की बात करें तो खबरों के अनुसार नया टर्बो इंजन वाला मॉडल सितंबर से अक्टूबर 2026 के बीच में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन ऑटो इंडस्ट्री में इसको लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment