Tata Harrier की क़ीमतों में आया बड़ा उछाल, जानें किस वेरिएंट पर ज्यादा बढ़े हैं पैसे?

Tata Harrier Price Hike: टाटा मोटर्स की तरफ से कई तरीके के सेगमेंट में वाहन बेचे जाते हैं। अब हाल ही में निर्माता द्वारा मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Tata Harrier ऑफर होती है। कुछ खबरों की माने तो निर्माता की तरफ से इस एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी हो चुकी है। अब इसकी कीमत कितनी हो चुकी है आज हम आपको यही बताने वाले हैं।

Tata Harrier की कीमत में हुआ इजाफा

कुछ मीडिया खबरों की माने तो टाटा मोटर्स की तरफ से Tata Harrier की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। लेकिन अभी तक निर्मित की तरफ से इस पर कोई भी आधिकारिक तौर पर अपडेट सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि निर्माता द्वारा पहले ही घोषणा हो चुकी थी कि वह अप्रैल से कीमतों को बढ़ा देंगे।

कितनी बढ़ गई हैं कीमतें?

खबरों के अनुसार निर्माता की तरफ से सभी वेरिएंट्स की कीमत में एक जैसी बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसमें ₹1100 से ₹21500 तक बढ़ा दिए गए हैं। इसको तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है।

पेट्रोल वेरिएंट्स की कितनी हो चुकी है कीमत?

टाटा की तरफ से पैट्रोल वेरिएंट्स की कीमतों में अभी तक कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई है। अभी भी पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट्स की एक्स शोरूम की कीमत 12.89 लाख से शुरू हो जाती है। अगर टॉप वेरिएंट्स की बात करें तो एक्स शोरूम की कीमत 24.06 लाख रुपए की है।

डीजल वेरिएंट्स की कितनी हो चुकी है कीमत?

निर्माता द्वारा सिर्फ डिजिटल वेरिएंट्स की कीमतों में ही बढ़ोतरी हुई है। अभी डीजल इंजन वाले वेरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत 14 लाख से ही शुरू हो जाती है। अगर हम इसके टॉप वेरिएंट्स की बात करें तो एक्स शोरूम में इसकी कीमत 25.35 लाख रुपए है। इसके बेस वेरिएंट स्मार्ट डीजल मैन्युअल की कीमत में भी किसी भी तरीके का कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Read More: Shweta Tiwari: कभी ₹500 थी पहली सैलरी, आज 80 करोड़ की मालकिन हैं श्वेता तिवारी, जानें उनके संघर्ष की कहानी

किन से हो रहा है मुकाबला?

टाटा मोटर्स की तरफ से Tata Harrier को भारत में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में डाला गया था लेकिन इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Maruti Grand Vitara, Toyota Hryder, Hyundai Creta, Honda Elevate, Kia Seltos जैसी एसयूवी के साथ में होता है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment