Shweta Tiwari: कभी ₹500 थी पहली सैलरी, आज 80 करोड़ की मालकिन हैं श्वेता तिवारी, जानें उनके संघर्ष की कहानी

Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी हिंदी टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ अपनी एक्टिंग से ही नहीं बल्कि अपने लुक्स के चलते भी लोगों के छक्के छुड़ा रखे हैं। उन्होंने काफी सारे बेहतरीन टीवी शोज में भी काम किया है और अपने अभिनय के चलते लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर बहुत ज्यादा सुर्खियों में रही है और आज हम आपको उनके जीवन से जुड़े सारे डिटेल्स बताने वाले हैं।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी की उम्र (Shweta Tiwari Age)

सबसे पहले बात करते हैं कि श्वेता तिवारी की उम्र कितनी है तो आपको बताते चले कि 4 अक्टूबर 1980 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में उनका जन्म हुआ था। इस हिसाब से उनकी उम्र 45 साल की है। लेकिन इसके बाद में उनका परिवार मुंबई आ गया था और यही से उन्होंने अपनी पूरी शिक्षा ली है और अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

श्वेता तिवारी की हाइट (Shweta Tiwari Height And Weight)

अब बात करेंगे कि श्वेता तिवारी की हाइट कितनी है तो आपको बता दें कि फिटनेस के मामले में तो वह सबसे आगे रहती हैं। अगर उनको देख लिया जाए तो कोई उनको देखकर यह नहीं कहेगा कि वह 45 साल की है। लेकिन अगर उनकी हाइट और वजन की बात करें तो उनकी हाइट 5 फीट 6 इंच यानी की 168 सेमी है। साथी उनका वजन 55 से 60 किलोग्राम के बीच में होता है।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी का परिवार (Shweta Tiwari Family)

अब बात करेंगे कि श्वेता तिवारी के परिवार में कौन-कौन है तो आपको बताते चलें कि उनका परिवार इंडस्ट्री से एक गहरा नाता रखता है। अभिनेत्री के दो बच्चे हैं और वह अभी के समय पर सिंगल मदर के तौर पर उनकी परवरिश कर रही हैं। उनकी बेटी का नाम पलक तिवारी है जो उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। पलक तिवारी बॉलीवुड में कदम रख चुकी है और कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। पलक तिवारी का एक बेटा भी है जिसका नाम रियांश कोहली है। (Shweta Tiwari Son) जो दूसरे पति अभिनव कोहली का बेटा है। श्वेता का बेटा अभी छोटा है तो वह भी पढ़ाई कर रहा है।

इसके अलावा श्वेता तिवारी के पिता का नाम अशोक कुमार तिवारी है और उनकी मां का नाम निर्मला तिवारी है। उनका एक छोटा भाई भी है जिसका नाम वैभव/निधान तिवारी बताया जाता है।

साथ ही श्वेता तिवारी की दो शादियां हुई पहली शादी राजा चौधरी के साथ हुई जो भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार रहे हैं। लेकिन साल 2012 में उनका तलाक हो गया था और फिर श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली के साथ में शादी की, लेकिन यह शादी भी नहीं चल पाई और बाद में दोनों का तलाक हो गया।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी की पढ़ाई (Shweta Tiwari Education)

अगर हम श्वेता तिवारी के एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो आपको बताते चलें कि उन्होंने अपनी स्कूल के पढ़ाई मुंबई के सेंट इसाबेल्स हाई स्कूल से पूरी की है। इसके बाद में उन्होंने मुंबई के मझगांव स्थित बुरहानी कॉलेज में भी एडमिशन लिया। उन्होंने कॉमर्स में B.Com किया हुआ है। पढ़ाई पूरी करने के बाद में सिर्फ 19 साल की उम्र में ही श्वेता तिवारी ने एक्टिंग शुरू कर दी थी। आज के वक्त में वह टीवी की एक जानी-मानी हसीना है।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी का संघर्ष (Shweta Tiwari Struggle)

श्वेता तिवारी के संघर्ष की अगर हम बात करते हैं तो आपको बता दें कि एक मिडिल क्लास परिवार से आना और इस मुकाम को हासिल करना कोई आम बात नहीं होती। श्वेता तिवारी ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है और काफी लड़ाई भी की है।

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि श्वेता तिवारी का जन्म एक बहुत ही साधारण परिवार में हुआ और उनके बचपन में आर्थिक स्थिति इतनी ज्यादा अच्छी भी नहीं हुआ करती थी। बहुत कम लोगों को पता है कि बहुत कम उम्र में ही श्वेता तिवारी ने काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने 12 साल की उम्र में काम करना शुरू किया और उनकी पहली सैलरी सिर्फ ₹500 थी। इस सैलरी से वह अपनी स्कूल की ट्यूशन फीस भर्ती थी। साथ ही अपनी पसंद के कपड़े खरीदने के लिए भी इस्तेमाल में लेती थी।

इसके अलावा श्वेता तिवारी की मां भी घर चलाने के लिए काम किया करती थी। अभिनेत्री बहुत ही कम उम्र में इस बात को समझ गई थी कि उनको इंडिपेंडेंट बनना पड़ेगा। उन्होंने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन थिएटर में पैसे बहुत कम मिला करते थे। लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और टीवी इंडस्ट्री की आज लोकप्रिय अभिनेत्री बन गई है।

इसके अलावा और श्वेता तिवारी के निजी जीवन में भी काफी उतार चढ़ाव आए हैं। उन्होंने पहली शादी राजा चौधरी के साथ में की थी और तब वह सिर्फ 19 साल की थी। लेकिन बाद में श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी पर शराब पीकर उन्हें मारने पीटने के आरोप लगाए थे। अपनी बेटी के लिए श्वेता तिवारी ने साल 2007 में और राजा चौधरी से अलग होने का फैसला ले लिया था। फिर वह सिंगल मदर बनकर बेटी की परवरिश करने लगी और साल 2012 में राजा चौधरी के साथ उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया।

इसके बाद में साल 2013 में श्वेता तिवारी ने एक्टर अभिनव कोहली के साथ में शादी कर ली। लेकिन कुछ वक्त के बाद में उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा दिया। साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया और उनका एक बच्चा भी है जिसका नाम रेयांश है। बेटे की परवरिश श्वेता अकेले करती हैं।

जैसा कि हम सभी को पता है कि श्वेता तिवारी ने कसौटी जिंदगी की सीरियल में प्रेरणा का किरदार निभा कर लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने इस रोल को बेहतरीन बनाने के लिए कितनी मेहनत की है। तब वह 72 घंटे बिना सोए शूटिंग किया करती थी। एक बार खुद अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि वह दो-दो शिफ्ट में काम करती थी जिसकी वजह से उन्हें महीने में 45 दिन का चेक मिलता था।

जैसा कि हमने बताया कि श्वेता तिवारी ने दूसरी शादी अभिनव कोहली के साथ में की थी जिनसे उनको एक बेटा भी हुआ। लेकिन बेटे के जन्म के बाद में उनका वजन बढ़ाकर 73 किलो हो गया था। (Shweta Tiwari Current Husband) 40 साल की उम्र में वजन घटाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है लेकिन फिर भी श्वेता ने हार नहीं मानी। उन्होंने खुद को फिट करने के लिए बहुत मेहनत की और आज रिजल्ट आपके सामने है।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी का करियर (Shweta Tiwari Career)

अब बात करेंगे कि श्वेता तिवारी का कैरियर कैसा रहा तो आज हम आपको उनके पूरे करियर में उन्होंने कितने शोज या मूवीज में या रियलिटी शोज में काम किया है इसकी पूरी लिस्ट देने वाले हैं।

श्वेता तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में दूरदर्शन के सीरियल कलीरे से की थी। इसके बाद साल 2000 में आने वाला पल सीरियल में काम किया था। उनका असली पहचान और जबरदस्त सफलता साल 2001 में सीरियल कसौटी जिंदगी की से मिली थी। प्रेरणा का किरदार निभाकर वह घर-घर में प्रसिद्ध हो गई थी।

इसके अलावा छोटे पर्दे पर साल 2001 में कहीं किसी रोज और इसके अलावा छोटे पर्दे पर साल 2001 में कहीं किसी रोज और साल 2002 में क्या हादसा क्या हकीकत में भी उन्होंने काम किया। साल 2004 में मदहोशी और आबरा का डाबरा फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रख लिया था।

इसके बाद में साल 2005 में श्वेता तिवारी को एक पाकिस्तानी सीरियल में भी काम मिला। (Shweta Tiwari Serials) टीवी पर इसके बाद साल 2006 में वह नच बलिए 2 में नजर आई। साल 2007 में झूम इंडिया जैसे रियलिटी शो में भी उनको देखा गया। साल 2008 में वह जाने क्या बात हुई मैं भी देखी गई और फिर साल 2010 में उन्होंने बिग बॉस 4 का खिताब अपने नाम किया।

इसके बाद में श्वेता तिवारी की फिल्म बेनी एंड बबलू भी रिलीज हुई थी। (Shweta Tiwari Movies) साल 2011 में उन्होंने कॉमेडी सर्कस का नया दौर का खिताब अपने नाम किया। इसके तुरंत बाद साल 2011 में परवरिश सीरियल में भी उन्होंने काम किया। साल 2014 में उन्हें बालवीर में देखा गया और बेगूसराय सीरियल में साल 2015 में नजर आई। इसके अलावा उन्होंने मिले ना मिले हम, मैरिड टू अमेरिका और 6x जैसी फिल्मों में भी काम किया।

इसके बाद श्वेता तिवारी ने करियर में छोटा सा ब्रेक लिया। फिर साल 2019 में मेरे दादा की दुल्हन के साथ में उन्होंने कम बैक किया। इसी साल ह्यूमन वेब सीरीज के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उन्होंने कदम रखा। साल 2021 में खतरों के खिलाड़ी 11 में भी नजर आई। साल 2022 में उनको मैं हूं अपराजिता सीरियल में लीड किरदार मिला।

इसके अलावा श्वेता ने साल 2023 में पंजाबी फिल्म ‘मित्रं दा ना चलदा’ में काम किया। साल 2024 में उन्होंने रोहित शेट्टी की बड़ी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स और फिल्म सिंघम अगेन में भी खास भूमिका निभाई। 2025-2026 के दौरान वह ‘आज जाने की जिद ना करो’ जैसी फिल्मों और ‘डू यू वाना पार्टनर’ जैसी वेब सीरीज के लिए काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी की लव लाइफ (Shweta Tiwari Love Life)

श्वेता तिवारी की अगर हम लव लाइफ की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें काफी ज्यादा उनको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। जैसा कि हमने आपके ऊपर भी बताया था कि यह श्वेता तिवारी ने दो शादियां की है। पहली शादी उनके राजा चौधरी के साथ हुई और दूसरी शादी अभिनव कोहली के साथ में हुई। लेकिन दोनों ही शादी नाकामयाब साबित हुई।

श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी से दो-तीन महीने डेट करने के बाद में साल 1998 में शादी कर ली थी। लेकिन बाद में उन पर घरेलू हिंसा और शराब पीकर मारने का आरोप लगाया था। इसके पास साल 2007 में आप श्वेता ने अपनी बेटी की खातिर राजा चौधरी से अलग होने का सोच लिया और साल 2012 में उनके आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया।

राजा चौधरी से अलग होते ही श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली को 3 से 4 साल तक डेट किया और फिर 13 जुलाई 2013 में शादी कर ली। लेकिन यह शादी भी है उनकी ज्यादा सफल नहीं हो पाई हो साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया था।

श्वेता तिवारी की शादियों के साथ-साथ उनकी लिंक अप की खबरें भी काफी ज्यादा उड़ी हैं। सिज़ेन खान के साथ में उन्होंने कसौटी जिंदगी की सीरियल में काम किया था और उन्होंने अनुराग का किरदार निभाया था। हाल ही के एक इंटरव्यू में श्वेता के पहले पति राजा चौधरी ने यह दावा किया था की सिज़ेन खान के साथ में एक्ट्रेस का अफेयर है लेकिन अभिनेत्री ने पूरी तरीके से इन खबरों को नकार दिया था।

मेरे दादा की दुल्हन शो में फहमान खान के साथ में श्वेता तिवारी को देखा गया था। इसके बाद में दोनों की डेटिंग की खबर भी सामने आई थी लेकिन बाद में अभिनेता ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी थी कि ऐसा कुछ भी नहीं है। वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और वह श्वेता तिवारी को अपना गुरु मानते हैं।

खतरों के खिलाड़ी और बेगूसराय सीरियल के दौरान विशाल आदित्य सिंह के साथ में श्वेता तिवारी की केमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद की गई थी। इसके बाद में दोनों की अफेयर की खबर सामने आई थी लेकिन बाद में दोनों ने यह क्लियर कर दिया था कि वह अच्छे दोस्त हैं।

इसके अलावा कुछ वक्त पहले श्वेता तिवारी का नाम उनसे 18 साल छोटे वरुण कस्तूरिया के साथ में भी जोड़ा गया था जो पूरी तरीके से फेक न्यूज़ थी। श्वेता तिवारी यह कई बार क्लियर कर चुकी है कि वह पूरी तरीके से सिंगल है और एक मां के तौर पर अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी से जुड़े विवाद (Shweta Tiwari Controversies)

अब बात करेंगे श्वेता तिवारी के करियर से जुड़े विवादों की। ऐसा हो ही नहीं सकता कि कोई एक्टर या एक्ट्रेस ग्लैमर इंडस्ट्री में है और उससे जुड़ा हुआ कोई विवाद ना हो तो ऐसा ही कुछ श्वेता तिवारी के साथ में भी है।

उनका सबसे पहले विवाद तो उनकी शादी को लेकर ही है। जब उन्होंने राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए तो वह काफी ज्यादा चर्चा में आ गई थी। उन्होंने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी थी। दूसरी शादी जब अभिनव कोहली के साथ में हुई उसके कुछ टाइम बाद भी उन्होंने अपने दूसरे पति पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए, तब भी वह काफी चर्चा में आई थी। बेटे की कस्टडी को लेकर खूब क़ानूनी लड़ाई चली थी और बाद में अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी पर बेटे को छुपाने के आरोप लगा दिए थे। लेकिन बाद में कोर्ट ने भी बेटे की कस्टडी श्वेता को ही दी।

श्वेता तिवारी से जुड़ा हुआ दूसरा सबसे बड़ा विवाद यह था कि भोपाल में वह अपनी एक वेब सीरीज शोस्टॉपर के प्रमोशन में पहुंची थी जहां पर उन्होंने मजाक में कह दिया था कि मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं। उनके इस स्टेटमेंट के बाद में काफी हंगामा हुआ था। उनके इस स्टेटमेंट को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया जा रहा था और इसके चलते मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने जांच के आदेश जारी कर दिए थे। श्वेता तिवारी के खिलाफ फिर भी दर्ज हुई थी। लेकिन बाद में अभिनेत्री ने स्पष्टीकरण देकर माफी मांग ली थी।

जब श्वेता तिवारी ने रियलिटी शो इस जंगल से मुझे बचाओ में काम किया था तो उनका एक नहाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो गया था। उनकी वीडियो को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था और काफी लोगों का तो यह भी कहना था कि यह पूरी तरीके से पब्लिसिटी स्टंट है।

जैसा कि हमने बताया श्वेता तिवारी की दो शादियां हुई थी और उनके दोनों पतियों द्वारा यानी कि राजा चौधरी और अभिनव कोहली ने अभिनेत्री पर कई आरोप लगाए थे। आप थे कि वह उन्हें उनके बच्चों से मिलने नहीं देती हैं। राजा चौधरी द्वारा तो दावा किया गया था कि श्वेता तिवारी ने तलाक के वक्त उनसे एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवा लिया था कि वह पलक तिवारी से कभी भी नहीं मिलेंगे।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी का इंस्टाग्राम (Shweta Tiwari Instagram)

अब बात कर लेते हैं श्वेता तिवारी के इंस्टाग्राम की तो आपको बताते चलें कि उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5.9 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव भी रहती है और अपने ग्लैमरस फोटोशूट के साथ-साथ फिटनेस वीडियो को भी शेयर करती हुई नजर आ जाती है। उनके फैंस भी उन्हें सोशल मीडिया पर खूब प्यार देते हैं।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी की फीस (Shweta Tiwari Fees)

अब बात कर लेते हैं हम श्वेता तिवारी की फीस की तो आपको बता दें कि वह टीवी इंडस्ट्री की सबसे अमीर और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है। वह एक टीवी शो के एक एपिसोड के लिए तकरीबन 2 से 3 लाख तक की फीस ले लेती हैं। अगर वेब सीरीज की बात करें तो प्रोजेक्ट और बजट के हिसाब से वह तकरीबन 50 लाख से 1 करोड़ तक की फीस ले लेती है। उन्हें कई रियलिटी शोज में भी देखा गया है और वहां भी वह तगड़ी फीस लेती है। बिग बॉस की बात करें तो उन्होंने इसका खिताब अपने नाम किया था और बताया जाता है कि उन्हें यहां पर एक करोड़ की इनामी राशि भी मिली थी।

Shweta Tiwari
Shweta Tiwari

Read More:Ankita Lokhande: एयर होस्टेस बनना चाहती थी टीवी की ‘अर्चना’, कभी बॉयफ्रेंड का नाम लेकर बटोरी थी सिंपैथी

श्वेता तिवारी की संपत्ति (Shweta Tiwari Net Worth)

अब बात करेंगे श्वेता तिवारी की कुल संपत्ति की तो आपको बता दें कि साल 2026 के कुछ आंकड़ों की माने तो वह तकरीबन 81 से 83 करोड़ तक की संपत्ति के मालकिन है। वह साल में तकरीबन 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेती है।

इसके अलावा श्वेता तिवारी की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास में मुंबई के कांदिवली इलाके में एक बहुत ही खूबसूरत और महंगा अपार्टमेंट है, जिसमें वह खुद रहती है और इसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है।

श्वेता तिवारी के पास में BMW 7 Series, Audi A4, और Hyundai Creta जैसी लग्जरी कारें हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वह ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया, स्टेज परफॉर्मेंस और इन्वेस्टमेंट से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती है।

श्वेता तिवारी अभी के वक्त में हेल्थ सप्लीमेंट्स से लेकर कई सारे स्किन केयर ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर भी है। इनके लिए विज्ञापन करने के लिए वह लाखों में फीस लेती है। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग अच्छी है और एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए वह 3 से 5 लाख तक की फीस ले लेती है। इसके अलावा उन्होंने कई सारे बिजनेस वेंचर्स और प्रॉपर्टीज में इन्वेस्ट किया हुआ है जहां से वह कमाई करती है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment