Munakka Benefits: सदियों से भारतीय घरों में मुनक्का यानी कि बड़े आकार के किशमिश काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह बहुत ही छोटा सा ड्राई फ्रूट भले ही दिखने में साधारण लगता है लेकिन इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें आयरन, फाइबर, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी विटामिन्स मौजूद होते हैं। जो हमारे शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। अगर आप सही तरीके से और सही समय पर मुनक्का का सेवन करेंगे खासकर रात में तो इसके फायदे बहुत ही ज्यादा मिलते हैं।
रात में मुनक्का खाने से क्या होता है? (Benefits of Eating Munakka at Night)
पेट रहता है साफ (Improves Digestion)
अगर आपका पेट सही से साफ नहीं हो पाता या कब्ज की समस्या रहती है तो रात में मुनक्का खाना काफी ज्यादा अच्छा साबित हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और सुबह पेट साफ करते हैं।
खून की कमी नहीं होती (Helps in Anemia)
मुनक्का में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन में वृद्धि होती है। अगर आप कमजोरी या खून की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं तो मुनक्का अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
इम्यूनिटी होती है मजबूत (Boosts Immunity)
मुनक्के में एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करते हैं। जिसके चलते जल्दी से कोई बीमारी नहीं होती और शरीर अंदर से मजबूत रहता है।
दिल और ब्लड प्रेशर के लिए है अच्छा (Good for Heart Health)
अगर आप नियमित तौर पर मुनक्का कहते हैं तो ब्लड प्रेशर कंट्रोल में बना रहता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी संतुलित रहता है। दिल को भी स्वस्थ रखता है और हार्ट से जुड़ी हुई समस्या का खतरा भी कम हो जाता है।
हड्डियों को बनाता है मजबूत (Strengthens Bones)
मुनक्का में कैल्शियम और बाकी के अन्य मिनरल्स मौजूद होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता करते हैं। खासकर महिलाओं के लिए यह बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।
मुनक्का खाने का सही तरीका क्या है? (Right Way to Eat Munakka)
अगर आप चाहते हैं कि मुनक्का का आपको पूरा फायदा मिले तो इसको सही समय और सही तरीके पर खाना अच्छा होता है। इसके लिए आप 5 से 6 मुनक्का रात में भिगोकर रख दें और सुबह उनके बीज निकाल कर खा ले। ऐसा करने पर बहुत ही आसानी से यह पच जाते हैं और शरीर को भी बहुत फायदा मिलता है। इसके अलावा मुनक्का को हल्का सा भून कर उनके बीज निकाल कर थोड़ा सा काला नमक लगाकर भी खा सकते हैं।