Honey Benefits: सालों से भारतीय घरों में शहद का इस्तेमाल होता रहा है। दादी नानी भी अपने नुस्खे में शहद को खूब इस्तेमाल किया करती थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि यह सिर्फ स्वाद में ही नहीं अच्छा होता है बल्कि सेहत को भी बहुत फायदा देता है।
शायद ही आपको पता होगा कि शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन B-कॉम्प्लेक्स, विटामिन C, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद पाए जाते हैं। इसी के चलते इसको रोजाना थोड़ी मात्रा में खाने की भी सलाह दी जाती है। अगर आप भी रोजाना एक चम्मच शहद का सेवन करेंगे तो कुछ ही दिनों में आपको अपनी हेल्थ पर इसका असर देखने के लिए मिल जाएगा।
रोज एक चम्मच शहद खाने के फायदे (Benefits of Eating Honey Daily)
पाचन तंत्र रहता है अच्छा (Improves Digestion)
अगर आपको पेट से जुड़ी हुई समस्याएं होती हैं जिसमें कब्ज से लेकर गैस है तो शहद आपके लिए काफी ज्यादा अच्छा साबित हो सकता है। इससे गट हेल्थ बेहतर होती है और पाचन क्रिया सुचारू रखने में भी मदद मिलती है। काफी लोग तो वजन कम करने के लिए भी सुबह गुनगुने पानी के साथ में शहद का सेवन करते हैं।
दिल को बनाता है मजबूत (Good for Heart Health)
अगर हम नियमित तौर पर शहद का सेवन करते हैं तो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं कम होने लगते हैं। साथ ही दिल भी स्वस्थ रहता है और हार्ट से जुड़ी हुई बीमारियों में भी खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा यह शरीर को नेचुरल एनर्जी भी प्रदान करता है जिससे कि आप दिन भर बहुत ही ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं।
खांसी-जुकाम में है अच्छा (Relief in Cold and Cough)
अगर आपको खांसी या फिर जुकाम जैसी समस्या है तो शहद एक बहुत ही बेहतरीन घरेलू उपाय साबित हो सकता है। इससे गले को भी आराम मिलता है और अगर कोई इंफेक्शन होता है तो उसमें भी मदद मिलती है। खासकर सर्दियों के मौसम में शहद का सेवन काफी अच्छा होता है।
इम्यूनिटी करता है मज़बूत (Boosts Immunity)
शहद में जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं उससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिसके चलते आप बार-बार बीमार नहीं पड़ेंगे और शरीर भी अंदर से मजबूत बनेगा।
एनर्जी में करता है वृद्धि (Natural Energy Booster)
अगर आपको बहुत जल्दी थकान हो जाती है या फिर शरीर में कमजोरी महसूस होती है तो शहद आपके लिए काफी अच्छा हो सकता है। यह तुरंत ऊर्जा देता है और शरीर को एक्टिव बनाने में मदद करता है।