बढ़ते वजन से हैं परेशान? तो रोजाना की इन चीजों को कर दें कम, वरना वेट लॉस हो जाएगा नामुमकिन!

Motapa Badhane Wale Foods: कई बार लोग समझते हैं कि मोटापा सिर्फ जंक फूड या फिर तली-भुनी चीजें खाने की वजह से होता है लेकिन सच्चाई कुछ और है। कई बार आप रोजाना की डाइट में कुछ ऐसी चीजों को खा लेते हैं जो आपका वजन को धीरे-धीरे बढ़ा देती है। इन चीजों को हम बिना किसी सोचे समझे हर दिन खा लेते हैं। लेकिन अगर इसका ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो शरीर में फैट जमा होने लग जाता है। अगर आप भी वजन कम करना चाह रहे हैं तो सिर्फ जंक फूड छोड़ना ही काफी नहीं होता आज हम आपको ऐसी रोजाना खाने वाली चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे जब तक आप दूरी नहीं बनाएंगे तब तक आपका वजन कम नहीं हो पाएगा।

इन चीजों से बढ़ सकता है वजन (Foods That May Increase Weight)

ज्यादा चीनी खाना (Excess Sugar Intake)

अगर आप दिन भर में चाय से लेकर काफी, मिठाई या फिर कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आप बहुत ही ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन कर रहे हैं। जिसकी वजह से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। ज्यादा मीठा खाने पर शुगर फैट में जमा होने लग जाती है और मोटापा बढ़ने लगता है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले चीनी की मात्रा को कम करना होगा।

मक्खन और ज्यादा फैट वाली चीजें (Butter & High Fat Foods)

काफी लोग ऐसे हैं जो स्वाद के चक्कर में मक्खन खाते हैं लेकिन इसका सेवन आपका वजन बढ़ा सकता है और अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं तो उसमें भी दिक्कत कर सकता है। मक्खन में सैचुरेटेड फैट बहुत ही ज्यादा पाया जाता है, जो शरीर में कैलोरी में वृद्धि करता है और धीरे-धीरे वजन बढ़ने लग जाता है।

ज्यादा आलू खाना (Excess Potato Consumption)

आज के समय में आलू हर घर में इस्तेमाल होते हैं और हर एक सब्जी में भी ज्यादातर डाले जाते हैं। लेकिन अगर आप आलू का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं तो वजन बढ़ने का कारण यह बन सकता है। खासकर तब जब फ्रेंच फ्राइज या फिर तले हुए आलू खा जाए तो गैलरी और ज्यादा तेजी से बढ़ जाती हैं। इसीलिए आलू कम मात्रा में ही खाने चाहिए।

ब्रेड और रिफाइंड फूड (Bread & Refined Foods)

सफेद ब्रेड और मैदा से बनी चीजों का अगर ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाता है तो मोटापा बढ़ सकता है। दरअसल इसमें फाइबर काम और कैलोरी बहुत ज्यादा पाई जाती है जिसकी वजह से पेट जल्दी भर नहीं पाता और आप ज्यादा खाने लगते हैं।

ज्यादा चावल खाना (Excess Rice Intake)

भारतीय घरों में चावल बहुत ही ज्यादा उपयोग में ले जाते हैं और बहुत सारे घरों में तो ऐसा भी है कि रोजाना चावल बनते हैं। लेकिन चावल वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। अगर आप रोजाना बहुत ज्यादा चावल खाते हैं तो शरीर में एक्स्ट्रा कार्ब्स जमा होने लगता है और यह फैट में तब्दील हो जाता है। इसीलिए सीमित मात्रा में ही चावल खाने चाहिए और पकाते समय उसका स्टार्च निकाल देना चाहिए।

Read More: Knee Pain Relief Yoga: इन योगासन से छूमंतर हो जाएगा घुटनों का दर्द, जानें स्टेप-बाई-स्टेप

वेट लॉस के लिए क्या करें? (Tips for Weight Control)

अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो सबसे जरूरी पोर्शन कंट्रोल करना होता है। इसका मतलब है किसी भी चीज को ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। किसी के अलावा डाइट में फल, हरी सब्जियां, फाइबर और प्रोटीन भी शामिल करना चाहिए। रोज थोड़ी बहुत एक्सरसाइज और वर्क जरूर करनी चाहिए जिससे कि वजन आपका कंट्रोल में रहेगा।

निष्कर्ष (Conclusion)

वजन सिर्फ तला-भुना खाने से नहीं बल्कि हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी गलतियों के कारण भी बढ़ सकता है। अगर आप समय रहते अपनी डाइट को संतुलित कर लेंगे और कुछ चीजों की मात्रा को कम कर देंगे तो आसानी से वजन को कंट्रोल में किया जा सकता है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment