Sanya Malhotra House Warming: सान्या मल्होत्रा बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दे कि वह काफी ज्यादा ब्यूटीफुल भी है। बहुत सालों की मेहनत के बाद में उन्होंने मुंबई में अपना खुद का घर खरीद लिया है।
सान्या मल्होत्रा ने हाल ही में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच में गृह प्रवेश पूजा रखी जिसकी तस्वीरों को भी शेयर किया। नए घर को लेकर वह काफी ज्यादा इमोशनल भी होती हुई नजर आई।
सान्या मल्होत्रा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि “हर हर महादेव। सालों की ख्वाहिश, मेहनत, सीखना और बढ़ना। इस घर की हर एक दीवार मुझको यह याद दिलाएगी कि सब्र और भरोसे का फल बहुत ही ज्यादा सुंदर होता है।”
सान्या मल्होत्रा ने इस पर आगे लिखा कि “मेरे इस पूरे सफर में मेरे परिवार और दोस्तों का भरोसा मेरी सबसे बड़ी ताकत बना। यह सिर्फ एक घर नहीं है बल्कि यह मेरी जिंदगी का एक छोटा सा टुकड़ा है। मेरे घर में आपका स्वागत है।”
Read More: मां-भाई ने कभी नहीं किया Sambhavna Seth को मोटिवेट, बोलीं- मेरी ट्रॉफी लातमार कर फेंकते थे….
सान्या मल्होत्रा ने पिंक साड़ी में गृह प्रवेश की पूजा की। इतना ही नहीं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह अपने नए घर को फूलों से सजाती हुई नजर आई। इस काम को वह बहुत ही शिद्दत से कर रही थी।
सान्या मल्होत्रा ने अपने नए घर की खुशी अपने परिवार और दोस्तों के साथ में सेलिब्रेट की। उनके परिवार और उनके खुद के चेहरे पर यह खुशी साफ नजर आ रही है। अभिनेत्री का घर मुंबई के समंदर के बीच में है। जहां से वह इस नजारे का लुत्फ़ उठा सकती हैं। अब हर कोई एक्ट्रेस को बधाई देता हुआ नजर आ रहा है।