जब Neena Gupta बिन ब्याहे हुईं थी प्रेग्नेंट, बोलीं- एबॉर्शन कराने की मिली थी सलाह…

Neena Gupta Pregnancy: नीना गुप्ता बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त से वह अपनी प्रेगनेंसी की खबर को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है। रश्मिका और विजय की शादी के रिसेप्शन में वह अपना पेट पकड़े हुए नजर आए और इसके बाद में काफी सारे लोग बोलने वालों की एक्ट्रेस प्रेगनेंट है।

लेकिन आपको बता दें कि नीना गुप्ता ने इन खबरों को पूरी तरीके से जानकारी दिया है। 66 साल की उम्र में नीना गुप्ता के प्रेग्नेंट होने की खबर पर काफी सारे लोग हैरान भी थे। शायद आपको पता होगा कि एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मसाबा की प्रेगनेंसी के दौरान जिंदगी में काफी सारे उतार-चढ़ाव देखे।

दरअसल वेस्ट इंडीज किक्रेटर विवियन रिचर्ड के साथ में नीना गुप्ता का अफेयर था जो कि काफी ज्यादा चर्चा में भी रहा। नीना गुप्ता क्रिकेटर से प्रेग्नेंट भी हो गई थी। लेकिन क्रिकेटर पहले से ही शादीशुदा थे और जब यह खबर सामने आए तो इंडस्ट्री में बवाल हो गया।

नीना गुप्ता ने इस बात का खुद भी खुलासा किया था कि उनका काफी सारे लोगों ने एबॉर्शन की भी सलाह दे डाली थी। लेकिन फिर भी उन्होंने ऐसा नहीं किया। नीना गुप्ता ने अपनी आत्मकथा में लिखा कि “विव और मेरा अफेयर चल रहा था। मैं प्रेग्नेंट हो गई और जब तक मुझे इस बात की खबर मिली वह घर लौट गए थे। किसी ने मुझे अबॉर्शन के लिए भी कहा था।”

Read More: सालों की मेहनत के बाद Sanya Malhotra ने खरीदा खुद का आशियाना, ग्रह प्रवेश की शेयर की तस्वीरें!

नीना गुप्ता ने इस पर आगे बात करते हुए लिखा कि कोई मुझे सिंगल पेरेंट होने के लिए खतरा बता रहा था। मैंने सब की बात बहुत ही शांति के साथ में सुनी थी। जब मैं घर वापस गई तो मैंने खुद से यह सवाल किया कि क्या तुम खुश हो। तो मैं बहुत ज्यादा खुश हुई।”

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नीना गुप्ता ने अपनी बेटी मसाबा को 2 नवंबर 1989 में जन्म दिया था। तब क्रिकेटर ने अपनी पहली पत्नी को नहीं छोड़ा था। इसी वजह से नीना गुप्ता ने भारत में ही रहकर अपनी बेटी को अकेले पाल पोस कर बड़ा किया।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment