शादी के 9 साल बाद भी मां नहीं बनी Monalisa, बोलीं- बच्चे तो चाहती हूं पर…

Monalisa On Pregnancy: मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की एक टॉप अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि भले ही आज के वक्त में वह भोजपुरी सिनेमा में एक्टिव नहीं है लेकिन फिर भी वह अपनी बोल्डनेस की वजह से काफी चर्चा में बनी रहती हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने साल 2017 में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ में शादी कर ली थी। दोनों की शादी को पूरे 9 साल हो चुके हैं और अभी तक दोनों का बच्चा नहीं हुआ है।

हाल ही में मोनालिसा ने बेबी प्लानिंग को लेकर बात की। फिल्मी ज्ञान के साथ इंटरव्यू के दौरान मोनालिसा ने मां बनने पर अपनी इच्छा जाहिर की। जब अभिनेत्री से सवाल किया गया कि क्या वह मां नहीं बनना चाहती हैं?

Read More: जब Neena Gupta बिन ब्याहे हुईं थी प्रेग्नेंट, बोलीं- एबॉर्शन कराने की मिली थी सलाह…

इस पर मोनालिसा ने जवाब देते हुए कहा कि “मैं खुद को एक मां के तौर पर हमेशा से देखना चाहती हूं।” जब अभिनेत्री से सवाल किया गया कि क्या वह अपनी फैमिली प्लानिंग कर रही हैं? इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया कि “मैं बच्चे तो चाहती हूं लेकिन बहुत मुश्किल होता है क्योंकि मैं बहुत ज्यादा सोचती हूं।”

मोनालिसा ने आगे बात करते हुए कहा कि “मैं बहुत ही ज्यादा नेगेटिव सोचने लग जाती हूं। लेकिन विक्रांत मेरे लिए एक पिलर की तरह है। वह मुझे हमेशा समझते रहते हैं कि इतना नेगेटिव नहीं होना चाहिए।” अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मोनालिसा कब अपने फैंस को गुड न्यूज़ सुनाती हैं।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment