जब बी ग्रेड फिल्मों में इंटीमेट सीन के दौरान Monalisa संग हुई थी ये हरकत, बोलीं- डायरेक्टर ने कट बोला और….

Monalisa On B Grade Films: भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि हिंदी टेलीविज़न पर भी उन्होंने काफी अच्छा खासा नाम कमाया है। क्या आपको पता है कि एक वक्त पर पैसों की तंगी की वजह से वह बी ग्रेड फिल्मों में भी काम कर चुकी है।

सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में मोनालिसा ने इस पर बातचीत की और जब उनसे सवाल किया गया कि क्या बी ग्रेड फिल्मों के मेल एक्टर्स इंटीमेट सीन का फायदा उठाते हैं? के साथ में कभी ऐसा कुछ हुआ है?

इस पर मोनालिसा ने जवाब देते हुए कहा कि “मेरे साथ में एक दो बार ऐसा हो चुका है। बी ग्रेड फिल्मों में मैं ही मेन हुआ करती थी। मेल हीरो इतनी ज्यादा जरूरी नहीं हुआ करते थे। कई बार तो ऐसा भी होता था कि डायरेक्टर ने कट बोला और सामने वाले ने गाली देकर बोल दिया कि अरे कट क्यों बोल दिया। ऐसा रिएक्शन आया था।”

Read More: शादी के 9 साल बाद भी मां नहीं बनी Monalisa, बोलीं- बच्चे तो चाहती हूं पर…

मोनालिसा ने आगे बताया कि “मैं तो अपना कैरेक्टर ही प्ले कर रही होती थी और मैं खुशी लेने के लिए वह सब नहीं करती थी। मैं अपनी नौकरी की वजह से यह सब करती थी। लेकिन कई बार कुछ लोगों के मन में सेन के वक्त कुछ ना कुछ आ जाता है। लेकिन मैं इंटीमेट सीन के वक्त कभी भी अनकंफरटेबल नहीं हुई।”

मोनालिसा ने इस पर आगे बात करते हुए यह भी बताया कि “मैं जानती हूं कि मेरा कोई भी मसीहा नहीं है। मुझे इसके जरिए काम मिल रहा था तो मेरे लिए ऐसी फिल्में ही सही थी। लेकिन आज मैं जहां पर हूं इस वजह से हूं।”

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment