कई जगहों पर Sapna Choudhary के डांस को किया गया है बैन, 35 केस भी है रजिस्टर्ड

Sapna Choudhary Struggle: सपना चौधरी आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह हरियाणवी इंडस्ट्री के एक डांसर होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं। हाल ही में थे 50 शो में शिव ठाकरे से वह बात करती हुई नजर आई। जहां पर उन्होंने डांसर के तौर पर अपने करियर को लेकर काफी कुछ बताया। साथ ही यह भी बताया कि जब उन्होंने करियर की शुरुआत की थी तो उनको किन चीजों का सामना करना पड़ा।

इस दौरान सपना चौधरी ने बताया कि अभी तक उनके ऊपर 35 केस रजिस्टर्ड हो चुके हैं और वह कुछ एरिया में डांस भी करने नहीं जा सकती हैं। वहां पर उनको बैन कर दिया गया है। साल 2018 के बाद में उन्होंने बड़े शोस करना शुरू किया और वह बिग बॉस का भी हिस्सा बन गई थी।

लेकिन सपना चौधरी बताती है कि उनके लिए शुरुआती वक्त में चीजों को हैंडल करना आसान नहीं था। तब इवेंट्स में बहुत ज्यादा ड्रामा भी होता था। भगदड़ मच जाती थी और लोग तो कुर्सी फेंकने लग जाते थे। अपना ने बताया कि “मेरे ऊपर 35 केस लग चुके हैं क्योंकि मैंने शो किया और वहां पर भगदड़ मच गई। मैं बापत से लेकर बारोड और मेरठ में बैन कर दी गई हूं। मेरे नाम से शो की परमिशन भी नहीं मिलेगी।”

सपना को झेलनी पड़ी पैसों की तंगी

सपना चौधरी ने बताया कि एक वक्त हुआ करता था जब उनको फाइनेंशियल तौर पर काफी ज्यादा स्ट्रगल करनी पड़ी थी। उनको एक काम मिला और बिना डिटेल जाने उन्होंने उसको करने के लिए हां कर दिया था।

सपना खुलासा करती है कि शाम तक वह अपनी मां के साथ में वेन्यू पर पहुंच गई थी। वह एक फार्म हाउस था। सपना बताती है कि “जैसे ही हम अंदर पहुंचे हमने देखा कि 25-25 टेबल का सेटअप लगा हुआ है। पीछे सिर्फ दो ही चेयर थी। हर एक टेबल पर खुलेआम हथियार रखे हुए थे। वहां पर सभी लोग गैंगस्टर जैसे नजर आ रहे थे। देखकर ऐसा लग रहा था कि अभी-अभी वह जेल से छूट कर आए हैं और उसी का जश्न मना रहे हैं।”

गैंगस्टर ने सपना के गाल पर किया था किस

सपना ने बताया कि परफॉर्मेंस के वक्त उनमें से एक गैंगस्टर बार-बार आकर उनके कान में कुछ कह रहा था। लेकिन जब उनकी मां ने वहां से जाने के लिए मिन्नत की तो उन्होंने डांस करने के लिए कहा। जान बचाने के दर से सपना डांस करने के लिए तैयार हो गई थी। इस दौरान एक गैंगस्टर सपना के पास आया और उनके गाल पर किस करके चला गया।

Read More: कभी Shraddha Kapoor की पहली ही फ़िल्म हो गई थी फ्लॉप, आज हैं बॉलीवुड की सुपरस्टार!

सपना चौधरी बताती है कि वह तुरंत वहां से भाग गई थी और बैक स्टेज पर जाकर बैठ गई थी। लेकिन अब वह इन सब चीजों को नहीं करती हैं और उसके बाद उनकी मां ने गैंगस्टर से कह दिया था कि आपने किसी की बेटी और बहन को यहां पर बुलाया है। लेकिन आप अब ऐसी हरकत कर रहे हो यह बिल्कुल भी सही नहीं है।

Leave a Comment