जब Jaya Prada ने ठुकरा दी थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, श्रीदेवी के करियर में लगे चार चांद!

Jaya Prada Rejected Nagina: साल 1986 में दिवंगत बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और श्रीदेवी की एक कल्ट क्लासिक फिल्म रिलीज की गई थी। अगर कमर्शियल तौर पर बात करें तो आपको बता दें कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और काफी लंबे वक्त तक इसकी चर्चा भी चलती रही थी। इस फिल्म को श्रीदेवी के एक्टिंग करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म माना गया है।

लेकिन सबसे जरूरी बात यही है कि इस फिल्म के लिए श्रीदेवी मेकर्स की पहली पसंद नहीं मानी जाती है। दरअसल श्रीदेवी से पहले इस फिल्म का ऑफर जयाप्रदा को दिया गया था। तो चलिए जानते हैं कि ऋषि कपूर की इस फिल्म में श्रीदेवी के एंट्री कैसे हुई थी।

जया प्रदा ने रिजेक्ट कर दी थी फ़िल्म

40 साल पहले आई जी फिल्म की हम बात कर रहे हैं उसको सिर्फ श्रीदेवी के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म ही नहीं माना जाता है बल्कि हिंदी सिनेमा की यह आईकॉनिक फिल्म भी मानी जाती है। दर्शन हम बात कर रहे हैं फिल्म नगीना की जिसमें श्रीदेवी ने बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया। लेकिन श्रीदेवी से पहले इस फिल्म का ऑफर जया प्रदा को मिला था।

Read More: बॉलीवुड के फिटनेस आइकॉन Tiger Shroff हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक, जानें कहां-कहां से होती है कमाई?

इस फिल्म के लेखक और निर्देशक हरमेश मल्होत्रा ने नगीना फिल्म के लिए जयाप्रदा को ही ध्यान में रखते हुए स्क्रिप्ट बनाई थी। लेकिन बाद में जयाप्रदा ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। जिसके कारण इस फिल्म में बाद में श्रीदेवी को लिया गया। हालांकि इस फिल्म में श्रीदेवी को कम करने के लिए मनाना भी काफी मुश्किल था क्योंकि इसमें सीन सांपों के साथ में होने वाले थे। लेकिन असल जिंदगी में श्रीदेवी सांपों से बहुत ज्यादा डरती थी।

तब के वक्त में ग्राफिक्स का इस्तेमाल भी नहीं होता था तो इसी वजह से असली सांपों के साथ में शूटिंग करना श्रीदेवी के लिए बहुत ज्यादा मुश्किल था। लेकिन श्रीदेवी ने फिर भी सब कुछ किया और नगीना जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment