Pawan Singh की पत्नी ज्योति ने वीडियो शेयर करते हुए पति पर साधा निशाना, देख लोग भी हुए हैरान!

Pawan Singh Jyoti Singh: पवन सिंह को भोजपुरी का सुपरस्टार भी माना जाता है और पावर स्टार के तौर पर भी उनको बुलाया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि पवन सिंह जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहते हो उससे कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हर किसी को पता है कि पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच में कुछ भी सही नहीं चल रहा है।

साथ ही उनका रिश्ता तलाक तक पहुंच चुका है। ज्योति सिंह यह कई बार कह चुकी है कि वह अपने पति के साथ में रहना चाहती हैं। लेकिन पवन सिंह उनके साथ में अपना जीवन व्यतीत नहीं करना चाहते हैं। इसीलिए ज्योति सिंह ने हाल ही में सुनवाई के वक्त 10 करोड़ की एलिमनी की मांग की है। इसके बाद में कुछ लोग उनको सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उनके खिलाफ भी खड़े हो गए हैं।

लेकिन अब इसी बीच ज्योति सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए ज्योति सिंह ने कैप्शन में जो लिखा है उसको देखने के बाद में काफी सारे लोगों का कहना है कि वह पवन सिंह को टारगेट कर रही है।

ज्योति सिंह ने शेयर किया वीडियो

ज्योति सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है उसके बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है “जिसका नाम दिल में अब कोई ख्याल नहीं है, तेरे जाने का मलाल नहीं है।” वीडियो को शेयर करते हुए ज्योति सिंह ने कैप्शन में लिखा कि “मैं खुद पर बहुत गर्व महसूस करती हूं। मैंने दिल को दिल रहने दिया बाजार नहीं बनाया है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jyoti P Singh (@jyotipsingh999)

Read More: Bhojpuri Song: कोमल सिंह के कमर में हुआ दरद तो खेसारी ने किया ये काम, देखें वायरल वीडियो

ज्योति सिंह ने अपने इस वीडियो में पवन सिंह का नाम तो नहीं लिया लेकिन काफी सारे लोगों का कहना है कि वह इस वीडियो के जरिए पवन सिंह को टारगेट कर रही है। हर कोई जानता है कि पवन सिंह का नाम कई लड़कियों के साथ में जुड़ चुका है।

हाल ही में सिद्धार्थ कनन के एक पॉडकास्ट में भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बिना किसी का नाम लिए यह कह दिया था कि “वह 10-10 लड़कियों के साथ में घूमता है। लेकिन उसकी कोई कुछ भी नहीं करता है। हमेशा मुझसे ही सवाल पूछा जाता है क्योंकि मैं एक लड़की हूं।”

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment