जब भरे सेट पर Aamir Khan को Amrish Puri ने लगाई थी ज़ोरदार फटकार, और फिर जो हुआ…

Amrish Puri Once Scolded Aamir Khan: आमिर खान बॉलीवुड के बहुत बेहतरीन कलाकार माने जाते हैं और यहां तक कि उनको मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। आमिर खान इंडस्ट्री के सबसे बड़े अभिनेताओं की गिनती में आते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि वह अपने करियर की शुरुआत में पहन के पीछे काम करते थे। साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म जबरदस्त में आमिर खान ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इस फिल्म में संजीव कुमार से लेकर सनी देओल और अमरीश पुरी जैसे बड़े कलाकार नजर आए।

जब आमिर खान पर भड़क गए थे अमरीश पुरी

इस फिल्म को आमिर खान के चाचा नासिर हुसैन द्वारा डायरेक्ट किया गया था। इसीलिए साथ में आमिर खान असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। सेट पर आमिर खान की एक बात पर अमरीश पुरी इतना ज्यादा गुस्सा हो गए थे कि उन्होंने एक्टर को जबरदस्त सभी के सामने डांट लगा दी। आमिर खान ने खुद यह किस्सा बताया था।

आमिर खान ने खुद किया था खुलासा

लल्लन टॉप के एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया था कि “मैं हमेशा से कंटिन्यूटी में बहुत ज्यादा तेज था। अमरीश पुरी का एक शॉट था जिसमें वह अपनी कंटिन्यूटी भूल गए थे। उनका हाथ टेलीफोन पर रहना था लेकिन वह अपनी लाइंस और कंटिन्यूटी दोनों भूल जा रही थी। वह बहुत ज्यादा इरिटेट भी हो रहे थे। कई बार होता है ऐसा। वह रिहर्सल कर रहे थे और मैं रिहर्सल के बाद में उनका कहूं कि आपका हाथ फोन तो वह बोलते हां हां ठीक है।”

आमिर खान ने आगे बताया कि “ऐसा तीन से चार बार हुआ। वह बार-बार टेलीफोन पर हाथ रखना भूल जा रहे थे और लाइन भी भूल जा रहे थे। इसी की वजह से वह इरिटेट हो गए थे। जब चौथी बार उनको मैंने फोन पर हाथ रखने के लिए याद करवाया तो अमरीश पुरी भड़क गए और मुझसे गुस्से में बोले हां हां पता है। हाथ फोन पर बार-बार क्यों बोल रहे हो।”

मोटरसाइकिल की तरह थी अमरीश पुरी की आवाज

आमिर खान ने बताया कि “अमरीश जी की आवाज मोटरसाइकिल की तरह होती थी। आवाज उनकी बहुत ज्यादा भारी थी। लेकिन जब उन्होंने सबके सामने मुझे डांट लगाई तो हर तरफ सन्नाटा मच गया। सभी की नजरे मुझ पर आ गई थी और बहुत जबरदस्त डांट लगाई थी। मुझे बहुत ज्यादा बुरा लगा था और गुस्सा भी आया था कि एक तो मैं काम कर रहा हूं और सही चीज बता रहा हूं फिर भी मुझे डांट पड़ रही है। फिर सेट पर 5 से 6 सेकंड किसी ने कुछ भी नहीं कहा।”

Read More: Govinda को स्कूल के छोटे इवेंट्स में जाना नहीं करता शर्मसार, बोले- मैं शुक्रगुजार हूं…

आमिर से अमरीश पुरी ने मांगी थी माफी

आमिर खान ने बताया कि “डायरेक्टर नासिर हुसैन अपने एक्टर को डिस्टर्ब करना पसंद नहीं करते थे और वह यह भी नहीं चाहते थे कि कोई उनके असिस्टेंट को बिना गलती के डांट दे। लेकिन वह अमरीश पुरी को सीधे बोल भी नहीं सकते थे। इसीलिए उन्होंने कहा कि अमरीश जी क्या है मैंने अपने असिस्टेंट से कहा हुआ है कि एक्टर चाहे उनको कितना भी डांट दे वह अपना काम करते रहेंगे। इसके बाद में अमरीश जी ने कहा कि नहीं-नहीं सॉरी बेटा।”

Leave a Comment