Friday OTT Release: मार्च के पहले शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज हुई ये फ़िल्में, इस वीकेंड नहीं होना पड़ेगा बोर!

Friday OTT Release: साल 2026 का तीसरा महीना शुरू हो चुका है और मार्च का पहला शुक्रवार भी आ चुका है। सब जानते हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म से लेकर थिएटर में शुक्रवार के दिन फिल्मों का धमाका होता है। तो चलिए जानते हैं कि इस वीकेंड के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज कौन सी फिल्में लिस्ट की गई है। जिससे आप अपना वीकेंड और भी शानदार बना सकते हैं।

जब खुली किताब

‘जब खुली किताब’ यह फिल्म काफी ज्यादा इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। यह एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 50 साल से भी ज्यादा समय से एक मैरिड कपल पर आधारित बनाई गई है। जिनकी बहुत ही शांति लगने वाली जिंदगी तब बहुत ही ज्यादा उथल-पुथल हुई जब एक लंबे वक्त से दबा हुआ राज सामने आया। फिल्म में पंकज कपूर, डिंपल कपाड़िया, अपारशक्ति खुराना, समीर सोनी, और मानसी पारेख जैसे कलाकार नजर आए हैं। 6 मार्च को zee5 पर फिल्म को रिलीज किया गया है।

सूबेदार

अब बात करते हैं फिल्म सूबेदार की, जिसमें रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की कहानी दिखाई गई है। रिटायर होने के बाद में वह बहुत ही आम जिंदगी में ढलने की कोशिश करता हुआ नजर आता है। लेकिन इसके बाद में एक लोकल माफिया उसके परिवार और उसके मोहल्ले को धमकाने की कोशिश करते हैं। जिसकी वजह से एक बार फिर से वह आर्मी ऑफिसर अपने पुराने रूप में लौटने पर मजबूर हो जाता है। इस फिल्म को 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला और राधिका मदन के अलावा मोना सिंह ने बेहतरीन किरदार निभाया है।

Read More: जब भरे सेट पर Aamir Khan को Amrish Puri ने लगाई थी ज़ोरदार फटकार, और फिर जो हुआ…

हेलो बच्चों

हेलो बच्चों एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म अलख पांडे की असल जिंदगी पर आधारित बनाई गई है। अगर हम अलख पांडे की बात करें तो वह एक मशहूर ऐड टेक प्लेटफार्म फिजिक्स वाला के फाउंडर है। जिन्होंने एक छोटे शहर के टीचर से ऑनलाइन एजुकेशन लीडर बनने तक का सफर तय किया। जिसमें हर तरीके के स्टूडेंट्स के लिए लर्निंग को आसान बनाया गया। फिल्म द्वारा उनके चलेंगे और कमिटमेंट को दिखाया गया है। इसको 6 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है।

Leave a Comment