Chaitra Navratri 2026: हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि शुरू हो जाते हैं। इस समय को धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है। लेकिन इस साल नवरात्रि की शुरुआत को लेकर काफी सारे लोग कंफ्यूज है कि 19 मार्च से नवरात्रि शुरू होंगे या 20 मार्च से। आज हम आपको चैत्र नवरात्रि की की शुरूआती डेट के साथ-साथ शुभ मुहूर्त भी बताने वाले हैं। जिसमें आप कलश की स्थापना कर सकते हैं।
कब से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि?
हिंदू पंचांग की मांगने तो चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 19 मार्च को सुबह 6:52 पर हो जाएगी। इसका समापन 20 मार्च को सुबह 4:52 पर होगा तो इसीलिए चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से ही होगी।
क्या है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त?
अगर हम कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त देखें तो आपको बता दें कि सबसे बढ़िया मुहूर्त 6:52 से लेकर 7:43 तक का है। इसके बाद में अभिजीत मुहूर्त है जो 12:05 से लेकर 12:53 तक का है।
कैसे करनी है कलश स्थापना?
- उत्तर पूर्व दिशा को साफ करके वहां पर लकड़ी की चौकी स्थापित करनी है।
- एक मिट्टी के बर्तन में साफ मिट्टी भरनी है और उसमें जौ बो देने हैं।
- तांबे या फिर मिट्टी के कलश पर कलवा बांधना है। उसमें शुद्ध जल से लेकर गंगाजल, सिक्का, सुपारी और चावल डालने हैं।
- कलश का मुख जो है उसके ऊपर आम या फिर अशोक के पांच पत्ते रखने हैं। इसके ऊपर कलवा लपेटा हुआ नारियल स्थापित कर देना है।
- कलश को बोए गए जौ के बर्तन के बीचो बीच रख देना है और माता दुर्गा का आवाहन करना है।
- इसके बाद देवी की पूजा करनी है और दुर्गा सप्तशती का पाठ करके आरती करनी है।