Shah Rukh Khan के बाद Salman Khan की हीरोइन बनेंगी Nayanthara? जानें पूरी रिपोर्ट

Salman Khan Nayanthara In The Film: सलमान खान बॉलीवुड के एक बेहतरीन कलाकारों में गिने जाते हैं और आपको बता दें कि इस समय वह अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। साथ ही उनके पास में और भी कई सारे बड़े प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं। लेकिन अब इसी बीच यह भी खबर आ रही है कि साउथ के डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली बहुत ही बड़े स्तर पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।

खबर के मुताबिक इस फिल्म में वह सलमान खान को कास्ट करने की सोच रहे हैं और साथ ही फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा भी नजर आ सकती हैं। अगर दोनों की जोड़ी बनती है तो फैन्स के लिए यह बड़ा धमाका हो सकता है। इससे पहले साल 2023 में नयनतारा को शाहरुख खान के साथ में फिल्म जवान में भी देखा जा चुका है।

पैन इंडिया फिल्म में नजर आ सकते हैं सलमान खान

सलमान खान के साथ में नयनतारा की जोड़ी बनने की खूब चर्चा हो रही है। खबरों के अनुसार वामशी के इस प्रोजेक्ट को दिल राजू प्रोड्यूस करने वाले हैं। साथ ही यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी जिसमें एंटरटेनमेंट का भरपूर धमाका देखने को मिल सकता है।

Read More: Jiya Shankar को Elvish Yadav ने किया प्रोपोज़, वीडियो देख लोगों के उड़े होश!

लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई भी खबर सामने नहीं आई है। नॉर्थ इंडिया में अगर देखा जाए तो नयनतारा की कोई ज्यादा लोकप्रियता देखने को नहीं मिलती। हालांकि उनका काम काफी पसंद किया गया है। उनको शाहरुख खान के साथ जवान फिल्म में देखा गया तो उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

हालांकि काफी लोगों का यह भी कहना था कि नयनतारा का काम दीपिका पादुकोण के कैमियो के आगे फीका पड़ गया। बताते चलें की स्क्रिप्ट राइटिंग के साथ-साथ वामशी ने साउथ में काफी सारी सुपरहिट फिल्में भी बनाई हुई है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment