Panchayat Season 5 Release Date: करियर के लिए फुलेरा गांव छोडेंगे सचिव जी! जानें कब रिलीज़ होगा सीजन 5?

Panchayat Season 5 Release Date: पिछले कुछ सालों में मशहूर वेब सीरीज पंचायत में हर किसी का दिल जीत लिया है। दरअसल यह एक वेब सीरीज ही नहीं है बल्कि दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का खजाना है। जहां अक्सर वेब सीरीज में बोल्ड सीन या फिर क्रीम दिखाया जाता है। लेकिन पंचायत वेब सीरीज में सादगी से लेकर एंटरटेनमेंट और गांव का माहौल दिखाया गया है। पंचायत वेब सीरीज के चार सीजन पहले ही रिलीज किया जा चुके हैं और इसके पांचवे सीजन का हर कोई इंतजार कर रहा है। तो चलिए आज हम आपके पंचायत सीजन 5 की पूरी अपडेट देने वाले हैं।

पंचायत सीजन 4 में क्या हुआ था?

पंचायत के सीजन 4 में दिखाया गया था कि फुलेरा की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया था। जहां एक तरफ मंजू देवी लंबे वक्त तक गांव की प्रधान रही। जो चौथे सीजन में चुनाव हार गई और क्रांति देवी ने प्रधान का पद संभाल लिया। यहीं पर गांव की सत्ता और रिश्तो में बड़ा बदलाव देखने को मिला। इसीलिए अब आगे की कहानी काफी दिलचस्प होने वाली है और इसको देखने के लिए दर्शक भी उत्साहित है।

अगर अभिषेक त्रिपाठी यानी कि अगर हम सचिव जी की बात करें तो आपको बता दें कि उनके जीवन में भी बहुत बड़ा मोड़ आया था। गांव की जिम्मेदारियां के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दिया। इसके बाद उन्होंने CAT क्लियर कर लिया।

गांव में रहते रहते रिंकी के साथ सचिव जी का रिश्ता भी काफी ज्यादा मजबूत बन गया। दोनों के बीच में बातें होने लगी और दोनों बहुत ही ज्यादा करीब आ गए। सीरीज में दिखाया गया कि अब सचिव जी के लिए फुलेरा गांव सिर्फ पोस्टिंग की जगह ही नहीं रह गया था बल्कि एक अपनापन बन गया था।

पंचायत सीजन 5 में क्या हो सकता है?

लेकिन अब दर्शक पंचायत सीजन 5 के लिए काफी उत्साहित है कि कब सीजन रिलीज हो और उन्हें देखने को मिले। तो बताया जा रहा है कि इस सीजन में अभिषेक यानी कि सचिव जी के इर्द-गिर्द ही पूरी कहानी घूमेगी।

CAT क्लियर कर जाने के बाद में सचिव जी के पास दो रास्ते होंगे। पहले तो बेहतर करियर के लिए गांव छोड़ देना या फिर दूसरा रिश्तो के लिए वहीं पर बस जाना। लेकिन अगर वह गांव छोड़ने का फैसला ले लेते हैं तो इसका असर उनके जीवन पर ही नहीं बल्कि रिंकी और गांव वालों पर भी देखने को मिलेगा।

रिंकी के साथ सचिन जी का रिश्ता लॉन्ग डिस्टेंस झेल पाएगा या नहीं यह कहानी में बहुत बड़ा ट्विस्ट ला सकता है। वहीं दूसरी तरफ क्रांति देवी भी कहानी में एक बड़ी भूमिका निभाती हुई नज़र आ सकती है। ऐसा इसीलिए क्योंकि इतने सालों के इंतजार के बाद उन्होंने प्रधान की कुर्सी हासिल की है।

कब रिलीज हो सकता है सीजन 5?

पंचायत सीजन 5 को 2026 में अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा सकता है। लेकिन अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक तौर पर रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन खबर है कि अब दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और जुलाई के आसपास ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस सीरीज के पांचवें सीजन को रिलीज कर दिया जाएगा।

Read More: कैसे हुई थी लेडी सुपरस्टार Sridevi की मृत्यु, खुद पति बोनी कपूर ने किया था खुलासा!

पंचायत सीजन 5 की कास्ट

अगर हम पंचायत सीजन 5 की कास्ट की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें कई सारे पुराने चेहरों की वापसी हो सकती है। जिसमें जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, सांविका, फैसल मलिक और पंकज झा शामिल है। इसके अलावा कुछ नए किरदारों की भी एंट्री होने की संभावना है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment