Lata Mangeshkar के इस गाने को सुनकर डायरेक्टर ने उठा लिया था जूता, वजह जान हो जाएंगे हैरान!

Lata Mangeshkar: सुरों की कोकिला कहीं जाने वाली लता मंगेशकर की आवाज कई पीढ़ीयों तक चली आ रही है। उन्होंने 36 से भी ज्यादा भाषाओं में 30000 से भी ज्यादा गाने अपनी आवाज में गाए हैं। लेकिन लता मंगेशकर का एक ऐसा आईकॉनिक गाना है जिसको आज भी लाखों लोग पसंद करते हैं। लेकिन एक ऐसा डायरेक्टर भी है जिसको वह गाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था और इसको लेकर उन्होंने खुद को करने के लिए जूता तक उठा लिया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राज खोसला की ऑटोबायोग्राफी राज खोसला: द ऑथराइज्ड बायोग्राफी में इस बात का जिक्र किया गया है। इसमें मनोज कुमार के शब्दों में लिखा गया है और उन्होंने कहा है कि “एक दिन मदन मोहन का कॉल आया था। उन्होंने कहा कि राज खोसला का दिमाग खराब हो चुका है उनको एक गाना बिल्कुल ही पसंद नहीं आया आप आकर संभाल लो।”

राज को मनाने के लिए मनोज कुमार ने की मशक्कत

मनोज कुमार को यह गाना बहुत ज्यादा पसंद आया था और उन्हीं के कहने पर राज खोसला ने इस गाने को दोबारा सुना। जब राज खोसला ने इस गाने को दोबारा से सुना तो वह काफी हैरान हो गए थे और खुद को मूर्ख कहने लग गए थे। खुद को करने के लिए उन्होंने जूता भी उठा लिया था।

Read More: Sheetla Saptami 2026: शीतला सप्तमी पर माता को लगाएं ये भोग, हर कष्ट से मिलेगी मुक्ति

कौन सा था लता मंगेशकर का यह गाना?

जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह ‘लग जा गले’ है। आज की पीढ़ी को भी यह आईकॉनिक गाना इतना पसंद है कि सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होता हुआ नजर आ जाता है। यूट्यूब पर भी इस गाने पर अभी तक 318 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

इस गाने को साल 1964 में रिलीज हुई मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘वो कौन थी’ के रिलीज किया गया था। फिल्म में साधना शिवदासानी और मनोज कुमार ने लीड किरदार निभाया था। इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी और म्यूजिक डायरेक्टर मदन मोहन थे।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment