Ravi Kishan Vs Manoj Tiwari: रवि किशन या मनोज तिवारी… कौन है ज़्यादा अमीर? जानें दोनों की कुल संपत्ति

Ravi Kishan Vs Manoj Tiwari: रवि किशन और मनोज तिवारी दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार हैं। जिन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर लोगों के बीच में एक खास लोकप्रियता हासिल की है। लेकिन अभी के वक्त में दोनों के रिश्ते कुछ खास नहीं है।

हालांकि एक वक्त हुआ करता था जब दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। लेकिन अब अक्सर दोनों एक दूसरे की कमियां गिनवाते हुए नजर आ जाते हैं। लेकिन एक वक्त पर दोनों ने अपने करियर में काफी सारी सुपरहिट फिल्में दी है। हालांकि अब दोनों राजनीति में बहुत एक्टिव है और बीजेपी के सांसद भी हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि दोनों में से किसके पास में ज्यादा संपत्ति है।

मनोज तिवारी की संपत्ति

सबसे पहले हम बात करते हैं मनोज तिवारी की जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले काफी ग़रीबी में अपना जीवन यापन किया। साल 2004 में ससुरा बड़ा पइसा वाला फिल्म से उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। पहले ही फिल्म उनकी काफी पसंद की गई और वह इस फिल्म से रातों-रात स्टार बन गए थे।

लोकसभा चुनाव 2024 के वक्त हलफनामे में मनोज तिवारी ने अपनी कुल संपत्ति 33 करोड़ की बताई है। जिसमें 21 करोड़ की अचल संपत्ति है और 12 करोड़ की चल संपत्ति है। साथ ही बैंक खाते में 8 करोड रुपए जमा है। उनके पास में मुंबई, दिल्ली और वाराणसी में घर भी है।

2022 से लेकर 2023 के इत्र की माने तो मनोज तिवारी साल में 49.6 लाख तक की कमाई कर लेते हैं। उनके पास में काफी सारी लग्जरी गाड़ियां भी है जिसमें ऑडी Q7, इनोवा, मर्सिडीज़ बेंज, होंडा सिटी और फॉर्च्यूनर भी शामिल है। मनोज तिवारी एक्टिंग के अलावा सिंगिंग से भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। बीजेपी के सांसद है तो उनको सैलरी के तौर पर एक लाख रुपए महीने मिल जाता है। साथ ही अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होती हैं।

रवि किशन की संपत्ति

अब बात करते हैं कि रवि किशन के पास में कितनी संपत्ति है तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म पीतांबर से की थी। लेकिन उनकी यह फिल्म रिलीज ही नहीं हो पाई। जब उन्हें लगा की हिंदी फिल्मों में उनको सफलता नहीं मिल सकती तो उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में जाना सही समझा।

इसके बाद में रवि किशन ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में दी और सुपरस्टार बन गए। भोजपुरी में उन्होंने लगातार का नाम कमाया और फिर एक बार फिर से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद में वह सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में देखे गए।

साल 2014 में रवि किशन ने राजनीति में कदम रखा। पहले तो वह कांग्रेस से चुनाव लड़े। लेकिन उनको जब हार का सामना करना पड़ा तो साल 2017 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली। रवि किशन एक्टिंग के साथ-साथ अपने बिजनेस वेंचर्स से भी अच्छा खासा पैसा कमा लेते हैं।

Read More: OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर आएगा तूफान, इन फिल्मों से वीकेंड बनेगा शानदार!

साथ ही रवि किशन संसद के तौर पर सैलरी लेते हैं। चुनाव के दौरान हलफनामे में उन्होंने जानकारी दी थी कि उनकी कुल संपत्ति 36 से 43 करोड़ के बीच है। जिसमें उनके पास में 15 करोड़ की चल संपत्ति है और 20 से 27 करोड़ की अचल संपत्ति है।

रवि किशन के पास में 2.55 करोड़ की पुश्तैनी संपत्ति भी मौजूद है। साथ ही उनके पास 318 ग्राम सोना है। मुंबई से लेकर पुणे और गोरखपुर में कुल मिलाकर 11 घर और फ्लैट्स मौजूद है। साथ ही कई सारी लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। बीजेपी सांसद के तौर पर उनको 1 लाख रुपए महीने मिलता है और रिपोर्ट के अनुसार उन पर 1.68 करोड़ का कर्ज भी है।

मेरा नाम राजकिरण बिश्नोई है। मैं एक प्रोफेशनल न्यूज़ कंटेंट राइटर हूँ। इससे पहले मैं कई जगह पर फ्रीलान्स राइटिंग कर चुका हूँ। लेकिन अभी के वक्त में मैं Ultimas Noticias पर बतौर राइटर काम कर रहा हूँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment