Vastu Tips For Plants: आज के समय में घरों से लेकर ऑफिसों को भी सुंदर बनाने के लिए काफी सारे लोग अलग-अलग तरीके के पौधे लगा लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि घर के ड्राइंग रूम के कोने में अगर आप एक बांस का पौधा लगा दे तो यह सिर्फ हरियाली ही नहीं देगा बल्कि सुख-शांति का भी एक शक्तिशाली स्रोत बन जाएगा। इससे घर की नेगेटिविटी भी दूर हो जाती है।
बांस के पौधे के लिए सही दिशा?
वास्तु शास्त्र के माने तो बांस के पौधे को रखने के लिए सबसे सही दिशा पूर्व होती है। यह दिशा नई शुरुआत और परिवार में प्रेम को दर्शाती है। अगर आप अपने करियर या फिर व्यापार में वृद्धि करवाना चाहते हैं तो इसको उत्तर दिशा में भी रख सकते हैं। आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं तो दक्षिण पूर्व दिशा में भी इसको रखा जा सकता है।
रिश्तो में मिठास और शांति लेकर आता है ये पौधा
अगर घर में छोटी-छोटी बातों पर हमेशा लड़ाई झगड़ा और तनाव होता रहता है तो बांस का पौधा आपके घर के लिए वरदान साबित हो सकता है। इसको लिविंग रूम या फिर ड्राइंग रूम में रखने पर परिवार के सदस्यों के बीच में प्रेम बढ़ता है।
भूल कर नहीं करने चाहिए ये काम
इस पौधे को लेकर वास्तु शास्त्र में कई तरीके की चेतावनियां भी दी गई है। बांस के पौधे को कभी भी बाथरुम या फिर टॉयलेट के आसपास नहीं रखना चाहिए। रसोई घर के आसपास भी इसको नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि यहां पर इसको रखने पर शुभ प्रभाव पूरी तरीके से खत्म हो जाता है। पौधे को हमेशा साफ सुथरी जगह पर रखना चाहिए।
Read More: ‘शाका लाका बूम-बूम’ के ‘संजू’ के घर गूंजी किलकारियां, Kinshuk Vaidya बने 34 की उम्र में पिता
पौधे की करें नियमित रूप से देखभाल
बांस के पौधे की जड़ों को बढ़ने के लिए लाल रंग का धागा या फिर रिबन का इस्तेमाल करना अच्छा माना गया है। साथ ही इसके पानी को वक्त वक्त पर बदलते रहना चाहिए जिससे कि पौधा हमेशा ताज बना रहे। मान्यताओं के अनुसार यह पौधा जितना अच्छा और स्वस्थ रहेगी किस्मत भी उतनी ही अच्छी रहेगी।