Vastu Tips: घर की सजावट और सुख शांति के लिए कई बार हम लोग सामान को अलग-अलग तरीके से सेट करते हैं। लेकिन काफी सारे लोग ऐसे हैं जो घर में डस्टबिन की दिशा को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार इसका नेगेटिव प्रभाव देखने के लिए मिलता है। कूड़ेदान एक गंदगी और विसर्जन का प्रतीक माना गया है। अगर आप इसको घर की गलत डायरेक्शन में रख देंगे तो नेगेटिविटी के साथ-साथ बीमारी और आर्थिक तंगी भी घर में आ सकती है।
किस दिशा में रखना चाहिए डस्टबिन?
वास्तु नियमों की माने तो कूड़ेदान को हमेशा एक ऐसी दशा में रखना चाहिए जो चीजों को बाहर निकालने या फिर खत्म करने के लिए होती है। जिसके लिए घर की दक्षिण या फिर दक्षिण पश्चिम दिशा काफी अच्छी मानी गई है। मान्यता है कि इस दिशा में कूड़ा रखने पर परिवार में बेमतलब का तनाव नहीं होता। उत्तर पश्चिम दिशा को भी इसके लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
इन जगहों पर भूलकर नहीं रखना चाहिए डस्टबिन
ईशान कोण में देवी देवताओं का वास माना गया है तो यहां पर कभी भी भूलकर डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। वरना घर परिवार में गंभीर बीमारियां आने का खतरा बना रहता है।
पूर्व दिशा में मान सम्मान और सामाजिक संबंधों को महत्व दिया गया है। इस दिशा में डस्टबिन रखने पर सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है और लोगों के साथ में रिश्ते भी खराब होते हैं।
दक्षिण पूर्व दिशा को अग्नि कोण भी कहा गया है। अगर इस दिशा में एक डस्टबिन रखा जाता है तो घर की महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और बेमतलब के खर्च भी बढ़ाते हैं।
Read More: Vastu Tips For Tortoise: घर में ले आएं धातु का कछुआ, तरक्की में लग जाएंगे चार चांद!
घर में कैसे रखना चाहिए डस्टबिन?
कभी भी खुला हुआ डस्टबिन घर में नहीं रखना चाहिए हमेशा ढक्कन वाला डस्टबिन होना चाहिए। खुला हुआ डस्टबिन हमेशा नेगेटिविटी को आकर्षित करता है। इसको कभी भी घर के मुख्य द्वार के सामने या फिर मंदिर के पास में नहीं रखना चाहिए।